आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: गांव सरकार के आंदोलन को लेकर भारत परिषद लगातार संघर्ष कर रहा है, कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को गांव सरकार के बारे में जागरूक कर रहे हैं और गांव सरकार लागू कराने के लिए सरकार से मांग कर रहे हैं। वहीं भारत परिषद संगठन के प्रदेश महासचिव बेचू यादव ने बताया कि अब गांव सरकार का आंदोलन 1 जून से क्रांति का रूप ले लेगा। क्योंकि बलिया जनपद से हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज भूषण पांडे द्वारा गांव सरकार लागू कराने के लिए आगाज किया जाएगा और एक नई क्रांति छेड़ी जाएगी जिसके बाद कार्यकर्ता नए जोश खरोश के साथ गांव सरकार लागू कराने के लिए लग जाएंगे। उन्होंने बताया कि हम लोग गांव गांव जाकर अन्नजल संकल्प अभियान चला रहे हैं जिसमें यह संकल्प लिया जा रहा है कि वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यदि गांव सरकार लागू नहीं किया तो 2024 के लोकसभा चुनाव में हम लोग उन्हें वोट नहीं करेंगे, साथ ही साथ जिस तरह से प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस एवं अन्य विशेष दिनों पर झंडारोहण करते हैं वैसे ही हम लोग गांव में झंडारोहण का कार्यक्रम भी करेंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
उन्होंने आम जनमानस से गांव सरकार लागू कराने के लिए इस क्रांति का हिस्सा बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार बन गई लेकिन जब गांव सरकार बनाने की बारी आई तो धारा 15 लगाकर गांव सरकार बनने से रोक दिया गया। लेकिन अब हम चुप नहीं बैठेंगे और इस क्रांति के माध्यम से गांव सरकार लागू करा कर ही दम लेंगे।