Breaking News

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर बच्चों ,युवाओं और महिलाओं को जागरूक करने के लिए कला प्रतियोगिता का आयोजन।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: आज दिनांक 31 मई 22 को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर भारत विकास परिषद इलीट शाखा बच्चों ,युवाओं और महिलाओं को जागरूक करने के लिए कला प्रतियोगिता का  आयोजन किया गया, मां भारती व स्वामी विवेकानंद जी को नमन करते हुए राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
इस कार्यक्रम एलीट शाखा के दायित्वधारी अध्यक्ष श्री गिरिराज सिंघल जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सचिव एवं नशा मुक्ति प्रकल्प प्रमुख शिखा अनिल अग्रवाल ने महिलाओं एवं बच्चों को नशा एक बुरी आदत है। इसके बुरे परिणाम बताते हुए , किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित एवं जागरूक किया।इस कार्यक्रम में महिला संयोजिका-लतिका अग्रवाल , प्रियंका गोयल, अर्चना अग्रवाल, प्रियवंदिता बरनवाल, पूजा अग्रवाल, नीतू अरोड़ा, रेनू अग्रवाल, योगिता अग्रवाल, रूही अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, मनीला अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल , रीति अग्रवाल , रिदम अग्रवाल और शाखा के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
नशा नाश का मूल का कारण है।
" नशा करता है खराब!
    मिलकर करो इसका बहिष्कार"!!
" गृह क्लेश और मार पिटाई!
अब तो छोड़ो यह नशे की लत भाई!

और नया पुराने