आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 04 जून -- 69-आजमगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन-2022 के अन्तर्गत ज्योति निकेतन अतलस पोखरा, आजमगढ़ में मतदान कार्मिकों (पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम) दो पालियों में (प्रथम पाली 9ः00 बजे से 11ः30 एवं द्वितीय पाली 3ः30 बजे से 6ः00 बजे तक) दिनांक 04 जून से 06 जून 2022 तक चलने वाले प्रशिक्षण के पहले दिन जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मास्टर ट्रेनरों एवं मतदान कार्मिकों से पूर्व में कराये गये चुनाव के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं उसके समाधान भी बताये। उन्होने मतदान कार्मिकों से कहा कि प्रशिक्षण पूरे मनोयोग के साथ गम्भीरता से करे।
जिलाधिकारी ने स्टेटलेवल मास्टर ट्रेनर ई0 कुलभूषण सिंह को निर्देश दिए कि मास्टर ट्रेनरों की बराबर मॉनिटरिंग करते रहे कही कोई प्रशिक्षण से सम्बन्धित कही समस्या हो तो उसका समाधान तत्काल करे।
मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान कार्मिकों को प्राजेक्टर के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया को विस्तार से बताया गया। ईवीएम के सम्बन्ध में हैण्डऑन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी मतदान कर्मिकों द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट के माध्यम से मॉकपोल कराते हुए उसका वीडियो बना कर सम्बन्धित वाट्सएप ग्रुप पर भेजने के निर्देश दिए। समस्त मतदान कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया से सम्बन्धित फ्लोचार्ट उपलब्ध कराया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह उपस्थित रहे।