Breaking News

दुपट्टे से लटकी दो किशोरियां , पुलिस पहुंची मौके पर।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

 आजमगढ़: रौनापार थाना क्षेत्र के आराजी देवारा नैनिजोर गांव के सिवान में दो लड़कियां एक ही साथ दुपट्टे के सहारे लटक कर जान दे दी। आराजी देवारा नैनिजोर गांव निवासी प्रियंका पुत्री बीरबल यादव उम्र 14 वर्ष और रीना पुत्री बदन यादव निवासी रोशन गंज थाना रौनापार 15 वर्ष दुपट्टे के सहारे लटक कर जान दे दिया। बता दें कि घटना करीब 3:45 बजे शाम की है। गांव के युवक गांव के बाहर सिवान में गए ,जहां सागौन का बाग है। उसी के पास एक घर है। देखा कि एक छटपटा रही किशोरी , लोग मौके पर पहुंचे। जब तक पहुंचते कि मर चुकी थी।
 दोनों, प्रियंका अपने घर में कटरैन में लगे पाइप के सहारे दुपट्टा से लटकी हुई थी । और रीना सागौन के पेड़ में दुपट्टा लगाकर लटक गई थी । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार सबसे पहले मौके पर पहुंचे। इसके बाद थाना अध्यक्ष अखिलेश पांडे, क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हैं ।घटना के कारण की जानकारी नहीं हो पा रही है।

पुलिस की डायरी से

थाना रौनापार

आज शाम लगभग 4:00 बजे थाना रौनापार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम आराजी देवारा नैनिजोर में दो बच्चिया जिनकी उम्र लगभग 15 वर्ष हैं आत्महत्या कर ली है।
 इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ क्षेत्राधिकारी सगड़ी व प्रभारी रौनापार मय हमराह द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं आसपास के व्यक्तियों से जानकारी की गई।
घटनास्थल से की गई जानकारी से स्पष्ट हुआ कि दोनों मृतका आपस में सगी मौसी व भांजी लगती थी एवं एक ही घर में रहती थी दोपहर में दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा व मारपीट हुई जिस पर गुस्से में प्रियंका पुत्री बीरबल यादव उम्र 15 वर्ष द्वारा कमरे के अंदर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। इस घटनाक्रम से घबराकर वहीं पर मौजूद रीना पुत्री रामबदन यादव उम्र 15 वर्ष (मृतका की मौसी) ने घर के नजदीक पेड़ पर दुपट्टे से लटकर आत्महत्या कर ली। 
घटनास्थल पर मौजूद मृतका प्रियंका के छोटे भाई श्यामसुंदर द्वारा भी इस घटना क्रम की पुष्टि की गई।
 दोनो शवों को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

और नया पुराने