Breaking News

फैशन शो और ग्लैम ब्यूटी, पेजेंट के तत्वाधान में 20 राज्यो के पोशाकों के पहनावे का कार्यक्रम आयोजित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आजमगढ़। फैशन शो और ग्लैम ब्यूटी, पेजेंट के तत्वाधान में 20 राज्यो के पोशाकों के पहनावे का कार्यक्रम सहर से सटे सिधारी स्थित मऊ रोड पर एक प्रकाश मैरेज हाल में आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन और आयोजन सुप्रिया भारती के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंची शीला श्रीवास्तव चेयरमैन और उनके बेटे हनी श्रीवास्तव और जगदीश साहू का स्वागत स्वदेशी भारती और उनकी पत्नी विद्या देवी ने माला पहनाकर और अंग वस्त्र भेंट कर किया।जिसके बाद स्टेज प्रजेंट में ट्रेडिशनल राउंड वेस्टर्न राउंड और इविनिंग गाउन वॉक का आयोजन किया गया। फैशन शो जिला स्तर और ग्लैम ब्यूटी पेजेंट यूपी स्तर अयोध्या, जौनपुर, लखनऊ, और बनारस से कुल 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।जिसमें सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। जिसमे दो विजेता रही। मिस आजमगढ़ मुस्कान आनंद और मिस ग्लैम संयोगिता तात्या रही।
इस दौरान कार्यक्रम की आयोजक सुप्रिया भारती ने कहा कि लड़कियां किसी भी मामले में लड़कों से पीछे नहीं है अभिभावकों को चाहिए कि उन्हें प्रोत्साहन करें और हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उनकी मदद करें मैं यकीन दिलाती हूं लड़कियां अपने प्रतिभा और कौशल के माध्यम से देश प्रदेश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर सकती है।

और नया पुराने