Breaking News

रबी विपणन वर्ष 2022-23 में गेहूँ के राजकीय क्रय बढ़ाने के उदेश्य से कार्ययोजना तैयार की गयी है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 02 मई-- जिला खाद्य विपणन अधिकारी (प्र0) नरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2022-23 में गेहूँ के राजकीय क्रय बढ़ाने के उदेश्य से कार्ययोजना तैयार की गयी है। जिसके अन्तर्गत क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं एवं ग्राम प्रधानों से वार्ता की जायेगी तथा जिस ग्राम मे ट्रक लोड गेहूँ क्रय की सम्भावना हो, वहाँ मोबाइल क्रय केन्द्र के माध्यम से पंचायत भवन मे गेहूँ क्रय किया जायेगा तथा वही से क्रय गेहूँ भारतीय खाद्य निगम से सम्बद्व डिपों पर गेहूँ प्रेषित करेगा। क्रय केन्द्र प्रभारी मोबाइल क्रय केन्द्र के माध्यम से खरीद की तिथि से ग्राम प्रधान एवं सम्बंधित उचित दर विक्रेता को सूचित करेंगे तथा ग्राम प्रधान/उचित दर विक्रेता गाँव में स्थित किसानों को मोबाइल टीम के आने की सूचना गॉव के किसानों को पूर्व मे उपलब्ध करायेगें। मोबाइल क्रय केन्द्र का संचालन करने वाली टीम सम्बंधित गॉव के सार्वजनिक स्थल यथा -पंचायत भवन, उचित दर विक्रेता की दुकान पर गेहूँ क्रय सम्पादित करेगी। क्रय केन्द्र प्रभारी के नाम एवं टेलीफोन नम्बर का प्रचार-प्रसार कराया जायेगा, ताकि उत्पादक क्षेत्र के किसान स्वंय केन्द्र प्रभारी से सम्पर्क कर मोबाइल क्रय केन्द्र की सुविधा प्राप्त कर सके। मोबाइल क्रय केन्द्र के माध्यम से क्रय हेतु सम्बंधित ग्राम से भारतीय खाद्य निगम के डिपों तक की वास्तविक दूरी का भुगतान टेण्डर की दरों के अनुसार परिवहन ठेकेदार को किया जायेगा। 
जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने किसान भाइयों से अपील किया है कि यदि उनके ग्राम में न्यूनतम् एक ट्रक लोड गेहूँ उपलब्ध हो तो सम्बंधित गेहॅू क्रय केन्द्र प्रभारी के मोबाइल नम्बर या गेहॅू खरीद कंट्रोल रूम मो0 नम्बर- 05462 220220 एवं 9454417172 पर अवगत करायें।


विज्ञापन: ईश्वर की कृपा आप पर बनी रहे, ईद का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आए। एंजल बर्ड स्कूल जीयनपुर की तरफ से आप सभी को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं।

Eid Mubarak

स्कूल प्रशासन-

प्रशांत कुमार,फजल खान
एंजल बर्ड स्कूल, जीयनपुर आजमगढ़
मो- 9598953993

और नया पुराने