आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
अध्यापकों एवं छात्रों ने रविंद्र नाथ टैगोर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र स्थित एंजल बर्ड स्कूल जीयनपुर में मदर्स डे के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमो के माध्यम से हमारे जीवन में मां के महत्व को बताया गया। वहीं छात्र छात्राओं ने कविता के माध्यम से मां की ममता को दर्शाया। जिसे उपस्थित अध्यापकों ने खूब सराहा। जिसके बाद विद्यालय के डायरेक्टर प्रशांत कुमार सिंह ने मां की महिमा का वर्णन करते हुए उसेे त्याग, प्रेम, दया और स्नेह की मूर्ति बताया, जिसकी छाया में मनुष्य ही नहीं देवता भी स्वयं को आनंदित अनुभव करते हैं। उन्होंने कहा कि मां ही बच्चे की मूक भाषा को समझती है और बच्चे के पहले गुरु के रूप में माता का ही नाम आता है। उपस्थित अध्यापकों एवं छात्रों ने रविंद्र नाथ टैगोर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर टैगोर के व्यक्तित्व एवं जीवनी पर प्रकाश डाला। वही अध्यापकों में जोफिशन मिर्जा, सुनीता श्रीवास्तव, बबिता जैसवाल, कंचन मिश्रा ने छात्रों को उनके विचारों से अवगत करवाया। वहीं फजल खान एडमिनिस्ट्रेशन, मौसमी बिस्वास प्रिंसिपल ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और सभी छात्र छात्राओं को बेहतरीन प्रस्तुति के लिए धन्यवाद भी दिया।