Breaking News

दस्तकारों तथा परम्परागत कारीगरों के विकास हेतु “विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’’ संचालित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 09 मई-- उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के स्थानीय दस्तकारों तथा परम्परागत कारीगरों के विकास हेतु “विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’’ संचालित की गयी है। इस योजना के अन्तर्गत पारम्परिक कारीगरों बढई, कुम्हार, के हस्तशिल्पियों का साक्षात्कार दिनांक 10 मई 2022 को समय 11ः00 बजे कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र सर्फूद्दीनपुर आजमगढ़ में आयोजित किया गया है। उक्त ट्रेड से सम्बन्धित हस्तशिल्पी ससमय साक्षात्कार हेतु उपस्थित होना सुनिश्चित करें, जिससे उनके चयन की प्रक्रिया पूर्ण की जा सके।

और नया पुराने