आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 11 मई-- मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद के समस्त थानों में महिला बीट प्रणाली के सुदृढ़ीकरण की दिशा में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आजमगढ़ से समुचित समन्वय स्थापित करते हुए महिला बीटों में नियुक्त की गयी महिला बीट पुलिस अधिकारियों को महिलाओं हेतु प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं व महिलाओं के समुचित विकास/उत्थान हेतु राज्य व केन्द्र सरकार के स्तर से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के सम्बन्ध में जानकारी हेतु जिला विकास अधिकारी के माध्यम से एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण कराया जाना अपेक्षित है।
इस परिप्रेक्ष्य में मुख्य विकास अधिकारी ने रविशंकर राय जिला विकास अधिकारी आजमगढ़ को ओवर आल नोडल अधिकारी नामित करते हुए निर्देशित किया है कि अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आजमगढ़ से समन्वय स्थापित कर शासनादेश में निर्दिष्ट निर्देशों के अनुरूप जनपद के विभिन्न थानों में तैनात महिला बीट पुलिस अधिकारीगण का एक सप्ताह का प्रशिक्षण अपने कुशल मार्गदर्शन में आयोजित कराना सुनिश्चित करें। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के सुचारू सम्पादन कराये जाने की प्रक्रिया में जिला सूचना अधिकारी, ई-डिस्ट्रीक मैनेजर एवं महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती प्रीती उपाध्याय सहायक नोडल अधिकारी होंगे, जिनके द्वारा जिला विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम सुगमतापूर्वक सम्पन्न कराया जायेगा।