Breaking News

खेत में रखे भूसे में अज्ञात लोगों ने लगाई आग, घर जलकर स्वाहा।


गोरखपुर।

रिपोर्ट: दयासागर

गोरखपुर: पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया के अंतर्गत नयागांव के खेतो में लगी आग। कम्पाइन मशीन से फसल कटने के बाद खेत में रखे भूसे में कुछ अज्ञात लोगो ने आग लगा दिया। रविवार रात 8 बजे तेज हवा के कारण आग ने जोर पकड़ लिया। देखते ही देखते एक खेत से दूसरे खेत मे आग फैल गयी। तेज हवा के चलने से आग ने बढ़ते ही बढ़ते एक घर को चपेट में ले लिया। घर मे आग लगने से रखी कूलर, मेज, पाइप, बिस्तर, काफी सामान जल कर राख हो गया। घर मे लगी आग देख कर गांव के अगल बगल लोग ने दौड़ कर आग को काबू में किया जिससे आग बुझ पाई।

और नया पुराने