Breaking News

वृद्धावस्था पेंशन के जिन लाभार्थियों को पेंशन प्राप्त हो रही, अपने पेंशन को आधार से लिंक करायें।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 24 मई-- मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला ने राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत जनपद आजमगढ़ के समस्त वृद्धावस्था पेंशनरों को सूचित किया है कि वृद्धावस्था पेंशन के जिन लाभार्थियों को पेंशन प्राप्त हो रही है, वे अपने वृद्धावस्था पेंशन को sspy-up.gov.in  पोर्टल पर एवं जनसेवा केन्द्र पर जाकर स्वयं अपने पेंशन को आधार से लिंक करायें। आधार लिंक न होने की दशा में पेंशन की अगली किश्त की धनराशि प्राप्त नहीं होगी। 
उक्त के सम्बन्ध में जनपद के सबसे खराब स्थिति वाले विकास खण्डों में विकास खण्ड तरवां में पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों की संख्या 7181 के सापेक्ष आधार सिडिंग 1933 (27 प्रतिशत) एवं 5462 अवशेष, विकास खण्ड जहानागंज में 8646 के सापेक्ष आधार सिडिंग 2796 (32 प्रतिशत) एवं 5843 अवशेष, विकास खण्ड मेंहनगर में 6780 के सापेक्ष आधार सिडिंग 2185 (32 प्रतिशत) एवं 4583 अवशेष, विकास खण्ड अहरौला में 6664 के सापेक्ष आधार सिडिंग 2215 (33 प्रतिशत) एवं 4436 अवशेष, विकास खण्ड महराजगंज में 7270 के सापेक्ष आधार सिडिंग 2422 (33 प्रतिशत) एवं 4826 अवशेष, विकास खण्ड रानी की सराय में 5223 के सापेक्ष आधार सिडिंग 1701 (33 प्रतिशत) एवं 3515 अवशेष, विकास खण्ड हरैया में 6046 के सापेक्ष आधार सिडिंग 2112 (35 प्रतिशत) एवं 3919 अवशेष, विकास खण्ड पल्हना में 4650 के सापेक्ष आधार सिडिंग 1685 (36 प्रतिशत) एवं 3659 अवशेष, विकास खण्ड सठियांव में 5631 के सापेक्ष आधार सिडिंग 2155 (38 प्रतिशत) एवं 3461 अवशेष तथा विकास खण्ड कोयलसा में पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों की संख्या 8646 के सापेक्ष आधार सिडिंग 2796 (39 प्रतिशत) एवं 4679 अवशेष हैं। 
उपरोक्त विकास खण्डों के अतिरिक्त जनपद के समस्त विकास खण्डों के अन्तर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 27 मई 2022 तक पेंशन को अवश्य आधार से लिंक करा लें। आधार लिंक न होने की दशा में पेंशन की अगली किश्त प्राप्त नहीं होगी, तो समस्त जिम्मेदारी स्वयं पेंशन धारक की होगी।

और नया पुराने