आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 09 मई-- जनपद आजमगढ़ में इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड ‘‘इफको’’ के तत्वाधान में “सहकार से समृद्ध“ इफको नैनो यूरिया तरल आधारित विकास खण्ड स्तरीय किसान गोष्ठी ब्लाक मेंहनगर में संपन्न हुई।
इस अवसर पर माननीय जन प्रतिनिधियों ने किसानों को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पारंपरिक यूरिया बिना सब्सिडी के रू0 2450 में पड़ती है। लेकिन किसानों को कोई समस्या ना हो, इसके लिए सरकार 1 किसानों को रू0 266.50 में यूरिया उपलब्ध करा रही है, जिस पर सरकार को एक बैग पर रु0 2183.50 पैसे की सब्सिडी वहन करनी पड़ती है। फास्फेटिक फ़र्टिलाइज़र पर सरकार रु0 2501 का अनुदान दे रही है, जिसमें किसानों को डीएपी 1350 रु0 में मिल रही है, जिसकी एक बैंग पर कुल कीमत रू0 4073 है। इसी के साथ साथ एनपीके ग्रेड-1 और ग्रेड-2 जिसकी एक बैग की कीमत रू0 3291 है। किसानों को सरकार रू0 1470 में उपलब्ध करा रही है। इसी के साथ-साथ इफको नैनौ यूरिया तरल का प्रयोग करने पर बढ़ावा दिया गया।
डॉ0 रणधीर नायक वरिष्ठ वैज्ञानिक नैनौ तरल यूरिया के साथ-साथ संरचना, गठन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए नैनो यूरिया के प्रयोग से फसलों में 8 से 10 प्रतिशत तक उपज में वृद्धि होती है और उसकी गुणवत्ता लाभ हानि इसके रखरखाव एवं प्रयोग विधि पर विस्तृत में प्रकाश डाला।
डॉ0 विनोद कुमार सिंह क्षेत्र प्रबंधक इफको आजमगढ़ ने इफको की गतिविधियों, सहकारिता क्षेत्र में चल रही योजनाएं एवं कार्यक्रम का संचालन किया।
इस कार्यक्रम में लगभग 110 किसान/साधन सहकारी समिति के सचिव महिला समूह स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ-साथ इस कार्यक्रम में एसपी सिंह यादव अपर जिला सहकारी अधिकारी मेंहनगर, राजकुमार बत्रा सहायक विकास अधिकारी विकासखंड पल्हना, संजय यादव, अरुण यादव, विशाल यादव, नर्वदेश्वर सिंह, अनिल सिंह, संतोष सिंह, शिव शरण गिरी, रवि गिरी, बृजेश विश्वकर्मा, राघवेंद्र सिंह, सत्यम सिंह, राम शब्द यादव आदि सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान एवं सहयोग किया गया ।