Breaking News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करने वाले सभी किसानों को eKYC करानी होगी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 07 मई-- उप क़ृषि निदेशक मुकेश कुमार ने जनपद के सम्मानित कृषक बन्धुओं को सूचित किया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करने वाले सभी किसानों को eKYC करानी होगी, अन्यथा किसान सम्मान निधि से वंचित हो सकते हैं। भारत सरकार द्वारा जारी व्यवस्था के अनुसार योजनान्तर्गत पात्र सभी लाभार्थी पीएम किसान पोर्टल पर स्वयं अथवा जनसेवा केन्द्र के माध्यम से अपना ekYC दिनांक 31 मई 2022 के पूर्व अनिवार्य रूप से करा लें।
उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना पोर्टल www.pmkisan.gov.in पर लिंक eKYC के नाम से खोला गया है। किसान भाई उक्त पोर्टल पर जाकर eKYC का विकल्प चुनकर मोबाईल / कम्प्यूटर पर ओटीपी आधारित सत्यापन प्रक्रिया से स्वयं अथवा बायोमैट्रिक सत्यापन प्रक्रिया हेतु निकटतम जन सेवा केन्द्र के माध्यम से eKYC का कार्य पूर्ण करा सकते हैं। उप कृषि निदेशक आजमगढ़ ने यह भी अवगत कराया कि किसान भाई अपने बैंक खाते से भी अपने आधार को लिंक कराने के बाद नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया पर भी पंजीकृत कराना चाहिए। योजनान्तर्गत पंजीकृत कृषक बन्धुओं से अपील है कि अपना eKYC अवश्य करा लें, जिससे वे योजनान्तर्गत आगामी किस्तों का लाभ प्राप्त कर सके और उन्हें भविष्य में कोई असुविधा न हो।

और नया पुराने