आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
साइबर थाना आजमगढ़
आज़मगढ़: दिनांक 30.12.2020 को वादी गोरखनाथ निवासी दीदारगंज आजमगढ़ ने सूचना दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मुझसे इंडियन गैस एजेंसी देने के नाम पर 13 लाख रूपये की धोखाधड़ी कर लिया है . वादी के सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 299/2020 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 406 भादवि व 66 डी आई0टी0 एक्ट थाना फूलपुर में पंजीकृत किया गया तत्पश्चात श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ के आदेश से उक्त मुकदमा साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़ को विवेचना हेतु स्थानांतरित किया गया।
उक्त अपराध के सफल अनवारण एंव अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु प्रो त्रिवेणी सिंह, पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ, अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ एंव नोडल अधिकरी श्री सुधीर जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध जनपद आजमगढ़ के निर्देशानुसार तकनीकी संसाधनो का प्रयोग करते हुए विवेचना के मध्य प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना श्री विमल प्रकाश राय द्वारा अभिसूचना संकलन करके कार्यवाही प्रारम्भ की गयी तो उक्त अभियोग की विवेचना से आशुतोष कुमार पुत्र विजय प्रसाद निवासी बलवापार चकवे थाना वासलीगंज जिला नेवादा बिहार का नाम प्रकाश में आया। कल दिनांक 05.06.2022 को प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय मय साइबर थाना टीम मुकदमा उपरोक्त की विवेचना में मामूर थे की जरिये लोकेशन के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त आशुतोष कुमार पुत्र विजय प्रसाद निवासी बलवापार चकवे थाना वासलीगंज जिला नेवादा बिहार को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से मोबाइल व् ATM कार्ड बरामद किया गया है। .तत्पश्चात आरोपी को मु0अ0सं0 299/2020 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 406 भादवि व 66 डी आई0टी0 एक्ट में मा0 न्यायालय सी0जे0एम0 आजमगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा हैं।
पूछ-ताछ का विवरणः-
अभियुक्त से गहनता से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त आशुतोष कुमार ने बताया की मेरे गाव के बगल का निशांत कुमार पुत्र जीतेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम हथियारी थाना पकरीबरवा जिला नेवादा बिहार इस गैंग का मुख्य सरगना है जो गैस एजेंसी व् पेट्रोल पंप की फर्जी वेबसाइट बनवाकर ऑनलाइन फॉर्म भरवाता है फिर उन्हें गैस एजेंसी व् पेट्रोल पंप की फर्जी डॉक्यूमेंट देकर लोगो से धोखाधड़ी करते है। निशांत कुमार इसी धोखाधड़ी में अभी जेल में बंद है । मै और मेरे चाचा कौशल कुमार , गावं के विनय पंडित व् वन्ति कुमार भी इस फ्रॉड में शामिल है जो बैंक खातो में पैसे मंगाकर आपस में बाँट लेते है ।
अभियुक्त का विवरण
आशुतोष कुमार पुत्र विजय प्रसाद निवासी बलवापार चकवे थाना वासलीगंज जिला नेवादा बिहार
अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 299/2020 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 406 भादवि व 66 डी आई0टी0 एक्ट थाना फूलपुर आजमगढ़
गिरफ्तारी टीम
1- प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय, उ०नि० अलोक कुमार , का० एजाज खान, का0 संजय कुमार साइबर क्राइम थाना आजमगढ़