Breaking News

दीदारगंज: दुष्कर्म के बाद पीड़िता का चेहरा जलाने की कोशिश, पुलिस जांच में जुटी।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना दीदारगंज

आज़मगढ़: डायल 112 पर सुबह 10.30 बजे सूचना प्राप्त हुई की थाना दीदारगंज अन्तर्गत पुष्पनगर नाम की जगह पर एक 20 वर्षीय लड़की के साथ पास के ही रहने वाले डब्बू राजभर पुत्र केदार राजभर उम्र 22 वर्ष ने व एक अज्ञात व्यक्ति ने रात्रि में बुलाकर पोखरे के पास दुष्कर्म किया व चेहरे को जलाने का प्रयास किया। 
इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण क्षेत्राधिकारी फूलपुर व थाना प्रभारी दीदारगंज मय हमराह द्वारा फील्ड यूनिट के साथ जानकारी की गई, घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, साक्ष्य संकलन किया गया एवं पीड़िता के परिजनों से वार्ता की गई। मौके से घटना के सम्बन्ध में कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किये गये। जिनको विवेचना में शामिल करते हुए आगे की विवेचना की जाएगी। 
पीड़िता ने अपना बयान में घटना की पुष्टि की है। इनका प्राथमिक बयान वीडियोग्राफी कराते हुए दर्ज किया गया है। इनकी मेडिकल कंडीशन वर्तमान में स्टेबल है।  प्राथमिक उपचार के उपरांत पीड़िता को जिला महिला चिकित्सालय उपचार हेतु भेजा गया है। 
 पीड़िता के चेहरे पर ब्लैक इंजरी मार्क है। जिनका डाक्टरों से मेडिकल ओपिनियन प्राप्त किया जाएगा।
परिजनों से वार्ता के दौरान ज्ञात हुआ है कि मुख्य अभियुक्त पीड़िता के भाई का पूर्व से परिचित है एवं वर्तमान में घर से फरार है। परिजनों की तहरीर थाना दीदारगंज पर सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज की जा रही है। इस प्रकरण में अभियुक्त व इसके अज्ञात साथी को ट्रेस कर गिरफ्तार करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के सुपरविजन में क्षेत्राधिकारी फूलपुर व क्षेत्राधिकारी लालगंज के साथ 4 टीमों का गठन किया गया है जिसमें सर्विलांस टीम भी इनकी मदद करेगी। 

और नया पुराने