आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 22 जुलाई-- अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने निर्देशित किया गया है कि निर्वाचक नामावली में शामिल मतदाताओं से ऑफलाइन माध्यम से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किये जाने के संबंध में निर्धारित फार्म-6ख हार्ड कॉपी में मतदाताओं से प्राप्त किये जाने हेतु बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा दिनांक 01 अगस्त 2022 से घर-घर भ्रमण कर प्राप्त किया जायेगा तथा मतदाताओं से प्राप्त किये गये फार्म -6 ख को बीएलओ द्वारा गरूड ऐप या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा प्रयोग किये जा रहे ईआरओ नेट पर फार्म-6 ख की प्राप्ति से 07 दिवसों के अन्दर डिजिटाईज्ड किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी के पास विधान सभा सामान्य निर्वाचन -2022 के प्रयोगार्थ स्वीकृत मूल नामावली पूरक सूची -1 व 2 की निर्वाचक नामावली उपलब्ध करायी गयी थीl उक्त सूची का उपयोग बीएलओ द्वारा घर-घर भ्रमण के दौरान उसमें शामिल मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर फार्म -6 ख में प्राप्त करेंगे। यदि घर-घर भ्रमण के दौरान मतदाता सूची में अंकित कोई मतदाता किसी कारणवश अपने घर में नहीं मिलता है तो उसके आस-पास के लोगों से जानकारी प्राप्त कर पुनः उसके घर का भ्रमण किया जाना है। निर्वाचक नामावली में शामिल मतदाताओं के आधार नम्बर स्वैच्छिक रूप से एकत्र किये जाने हेतु तहसील स्तर पर राजनैतिक दलो की एक बैठक दिनांक 30 जुलाई 2022 के पूर्व आयोजित कर आयोग के इस महत्वपूर्ण अभियान की जानकारी देते हुए सहयोग की अपेक्षा कर ली जाये। इसके अतिरिक्त तहसील स्तरीय मीडिया सिविल सोसाइटी संगठन, गैर राजनैतिक एनजीओ तथा शैक्षिक संस्थाओं के स्वयं सेवक छात्रों, राष्ट्रीय सेवा योजना के कैम्पस अम्बेस्डर, स्वयं सेवकों एवं एनसीसी कैडेट का भी प्रभावशाली सहयोग प्राप्त कराने हेतु बैठक आयोजित कर ली जाये। दिनांक 01 अगस्त 2022 को निर्वाचक नामावली में शामिल मतदाताओं से आधार नम्बर एकत्र किये जाने संबंधी कार्यक्रम का शुभारम्भ तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी एवं बूथ स्तर पर बीएलओ द्वारा किया जाये तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये।

उन्होंने कहा कि मतदाताओं द्वारा आधार नम्बर उपलब्ध कराना स्वैच्छिक है। इस आधार पर उसका नाम मतदाता सूची के डेटा बेस से अपमार्जित नहीं किया जायेगा कि उसके द्वारा आधार नम्बर उपलब्ध नहीं कराया गया है। किसी भी दशा में प्राप्त आधार नम्बर को सार्वजनिक नही किया जायेगा। उक्त के अतिरिक्त एकत्र किये फार्म-6ख को डिजिटाइजेशन के बाद संलग्नक सहित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा डबल लॉक में सुरक्षित रखा जायेगा। सार्वजनिक डोमेन में भौतिक रूप से रखे गये फार्मों के किसी भी लीकेज के लिए संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उत्तरदायीं होंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र का भली-भांति अध्ययन कर बीएलओ के भ्रमण की कार्ययोजना तैयार कराकर दिनांक 25 जुलाई 2022 तक अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं भारत निर्वाचन आयोग के पत्रों का भली-भांति अध्ययन कर अनुपालन सुनिश्चित करायें।