Breaking News

टूटी नाली पर पटिया नहीं होने से होती थी दिक्कत, नगर निवासी पुरुषोत्तम यादव ने करवाया ठीक।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित नगर पंचायत जीयनपुर के मुहल्ला आदर्श नगर नूरी जामा मस्जिद के पास काफ़ी दिनों से टूटी पड़ी नाली होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जहां पर स्थानीय लोगों के कहने पर जीयनपुर नगर के निवासी समाजसेवी पुरुषोत्तम यादव द्वारा नाली पर पटिया लगवाया गया, जिससे इस बारिश में जलजमाव और कीचड़ से लोगों को मुक्ति मिल सके। 
इस दौरान पुरुषोत्तम यादव ने कहा कि- मैं नगर की समस्याओं को दूर करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहा हूँ, मुझसे जो भी सहयोग होगा उसके लिए मैं हमेशा तैयार रहूंगा।

और नया पुराने