आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आज दिनांक – 29.07.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा थाना प्रभारी जीयनपुर के आख्या के आधार पर प्रदेश स्तर पर चिन्हित आपराधिक माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह गैंग के सहयोगी 02 अपराधियों के आपराधिक क्रिया- कलापों पर सतत निगरानी हेतु हिस्ट्रीशीट खोली गयी। विवरण निम्नवत है-
1- अभियुक्त सूफियान पुत्र जुम्मन निवासी समुन्द्रपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़ विरूद्ध थाना जीयनपुर पर कुल 02 मुकदमें पंजीकृत है, अभियुक्त द्वारा हत्या के प्रयास, मारपीट जैसी घटना कारित किया गया है, अभियुक्त एक अपराधी एवं शातिर किस्म का व्यक्ति है तथा आम जनता के व्यक्तियों को डरा-धमकाकर मारपीट कर जनता में दहशत फैलाना इसकी आम शोहरत है तथा अपराधी के रूप में उभरकर अपराध करने में लिप्त है।
2- अभियुक्त मोहसीन उर्फ टीपू पुत्र आलमगीर निवासी अतरकच्छा, थाना- जीयनपुर आजमगढ़ विरूद्ध थाना जीयनपुर पर कुल 04 मुकदमें पंजीकृत है, पूर्व में गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की जा चुकी है। अभियुक्त द्वारा मारपीट व रंगदारी जैसी घटना कारित किया गया है, अभियुक्त एक अपराधी एवं शातिर किस्म का व्यक्ति है तथा आम जनता के व्यक्तियों को डरा-धमकाकर मारपीट कर जनता में दहशत फैलाना इसकी आम शोहरत है तथा अपराधी के रूप में उभरकर अपराध करने में लिप्त है।