Breaking News

छात्रों को छात्रवृत्ति/शुल्कप्रतिपूर्ति आवेदन से वितरण हेतु समय-सारिणी निर्गत है।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 29 जुलाई-- जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2022-23 हेतु प्रदेश के अन्दर तथा बाह्य प्रदेश में अध्ययनरत उ0प्र0 के मूल निवासी छात्रों हेतु दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं सहित) से सम्बन्धित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन, लांक करने एवं छात्रों को छात्रवृत्ति/शुल्कप्रतिपूर्ति आवेदन से वितरण हेतु समय-सारिणी निर्गत है।
उन्होने बताया कि कक्षा 11-12 एवं दशमोत्तर कक्षाओं की संस्थाओं हेतु दिनांक 11 जुलाई 2022 से 22 अगस्त 2022 तक प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिए आवेदन करने की कार्यवाही शिक्षा विभाग/ विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेन्सी के माध्यम से किया जाना, तदोपरान्त जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना (नवीन संस्थायें)। मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनायें भरकर/अपलोड करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करना। मास्टर डाटा में पूर्व से सम्मिलित संस्थाओं द्वारा पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, पाठ्यक्रमवार कुल सीटों की संख्या सक्षम स्तर से निर्धारित शुल्क, पाठ्यक्रमवार पूर्णांक (समेस्टर की दशा में दो सेमेस्टर के अंको को मिलाते हुए) पाठ्यक्रमवार एफिलिपेंटिंग एजेन्सी/विश्वविद्यालय के नाम आदि सूचनाओं को अंकित/अद्यतन करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करना तिथि है। 23 अगस्त से 26 सितम्बर 2022 तक प्रदेश के अन्दर सम्बन्धित विश्वविद्यालय एवं अन्य एफिलियेंटिंग एजेन्सी के नोडल अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक (कक्षा 11-12 हेतु) तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी (केवल नियमावली में उल्लिखित संस्थाओं हेतु) द्वारा शिक्षण संस्था पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, सीटो की संख्या एवं फीस आदि को अंकित कर उसकी प्रमाणिकता को डिजिटल हस्ताक्षर से आनलाईन सत्यापित करना है। 27 सितम्बर से 03 नवम्बर 2022 तक प्रदेश के अन्दर सम्बन्धित विश्वविद्यालय एवं अन्य ऐफिलियेटिंग एजेंसी के नोडल अधिकारी द्वारा शिक्षण संस्था, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार एवं अंकित फीस आदि की प्रमाणिकता को सम्बन्धित शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष द्वारा आनलाइन सत्यापित करना है। 27 सितम्बर से 03 नवम्बर 2022 तक जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति से पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार सक्षम स्तर से अनुमोदित सीटों की संख्या तथा सत्यापित फीस का आनलाइन प्रारूप पर अनुमोदन प्राप्त कर जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के सहयोग से सभी संस्थानों के प्रकार, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, सीटों की संख्या एवं फीस का विवरण (विश्वविद्यालय/ऐफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा लांक की गयी सीट संख्या एवं फीस से अधिक लाक न की जाय) ऑनलाइन लांक किया जाना है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं के नवीन एवं नवीनीकरण के छात्र/छात्राओं हेतु 08 जुलाई 2022 से 07 नवम्बर 2022 तक छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन किया जाना है। छात्र द्वारा आनलाइन आवेदन पूर्ण करने तथा फाईनल प्रिण्ट आउट निकालने से पूर्व 03 कार्य दिवसों में छात्र/छात्राओं द्वारा किये गये आनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों (हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट रोल नम्बर तथा आय, जाति प्रमाण पत्र का क्रमांक तथा आवेदन का क्रमांक) को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र, लखनऊ द्वारा छात्रवृत्ति के पोर्टल पर स्टूडेण्ट सेक्शन में प्रदर्शित किया जाना है। 10 नवम्बर 2022 तक आनलाईन आवेदन पत्र की हार्ड कापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नको सहित शिक्षण संख्या में जमा किया जाना है। 

छात्रवृत्ति को लेकर महत्वपूर्ण खबर

आजमगढ़ 29 जुलाई-- जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने बताया है कि वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2022-23 हेतु प्रदेश के अन्दर तथा वाह्य प्रदेश में अध्ययनरत उ0प्र0 के मूल निवासी छात्रों हेतु पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 09-10) से सम्बन्धित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन, लांक करने एवं छात्रों को छात्रवृत्ति आवेदन से वितरण हेतु समय-सारिणी निर्गत की गयी है। 
उन्होने बताया कि कक्षा 9-10 हेतु दिनांक 20 जुलाई 2022 से 16 अगस्त 2022 तक प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालय द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिए आनलाईन आवेदन करने की कार्यवाही किया जाना। जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष समस्त प्रपत्र प्रस्तुत करना। तदोपरान्त जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना (नवीन संस्थायें) एवं मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनायें भरकर/अपलोड करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करना है। 17 अगस्त से 20 सितम्बर 2022 तक सम्बन्धित जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा उनकी अधिकारिकता में आने वाले समस्त विद्यालयों में स्वीकृत सीटों की संख्या की प्रमाणिकता को शत्-प्रतिशत आनलाईन डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यापित करना है। कक्षा 9-10 के अवशेष नवीन (फ्रेस) तथा नवीनीकरण (रिनवल) छात्र/छात्राओं हेतु 02 जुलाई से 07 अक्टूबर 2022 तक छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाईन आवेदन किया जाना है। छात्र/छात्रा द्वारा आनलाइन आवेदन पूर्ण करने तथा फाइनल प्रिण्ट आउट निकालने से पूर्व तीन कार्य दिवसों में छात्र/छात्रा द्वारा किये गये आनलाईन आवेदन में हुई त्रुटियों (आय, जाति प्रमाण पत्र का क्रमांक तथा आवेदन का क्रमांक) को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र लखनऊ द्वारा छात्रवृत्ति के पोर्टल पर स्टूडेण्ट  सेक्शन में प्रदर्शित किया जाना है। आवेदन पत्र भरने के 07 दिन के अन्दर विलम्बतम 14 अक्टूबर 2022 तक आनलाईन ओवेदन पत्र की हार्डकापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों सहित विद्यालय में जमा करना है। 07 जुलाई से 20 अक्टूबर 2022 तक छात्र/छात्रा द्वारा आनलाईन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखों से छात्र/छात्रा के समस्त विवरण का विद्यालय द्वारा मूल अभिलेखों से मिलान के उपरान्त आनलाईन आवेदन प्राप्त करना, अपात्र छात्रों का डाटा निरस्त करना तथा पात्र छात्रों का आवेदन आनलाईन सत्यापित करना एवं अग्रसारित करना है।

और नया पुराने