आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आज दिनांक – 29.07.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा थाना प्रभारी बरदह के आख्या के आधार पर प्रदेश स्तर पर चिन्हित आपराधिक माफिया मुख्तार अंसारी गैंग के सहयोगी एवं साहजमा उर्फ नैय्यर गैंग के सक्रिय सदस्य, 02 अपराधियों के आपराधिक क्रिया- कलापों पर सतत निगरानी हेतु हिस्ट्रीशीट खोली गयी। विवरण निम्नवत है-
1- अभियुक्त मॉज खा पुत्र खलीकुज्जमा निवासी मुहम्मदपुर फेटी थाना बरदह, आजमगढ़ विरूद्ध थाना जीयनपुर पर कुल 04 मुकदमें पंजीकृत है, पूर्व में गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की जा चुकी है। अभियुक्त द्वारा हत्या व मारपीट जैसी घटना कारित किया गया है, अभियुक्त एक अपराधी एवं शातिर किस्म का व्यक्ति है तथा आम जनता के व्यक्तियों को डरा-धमकाकर मारपीट कर जनता में दहशत फैलाना इसकी आम शोहरत है तथा अपराधी के रूप में उभरकर अपराध करने में लिप्त है।
2- अभियुक्त फखल जमां खा पुत्र अशरफ जमा खां निवासी मुहम्मदपुर फेटी, थाना बरदह आजमगढ़ विरूद्ध थाना जीयनपुर पर कुल 03 मुकदमें पंजीकृत है, पूर्व में गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की जा चुकी है। अभियुक्त द्वारा हत्या के प्रयास व मारपीट जैसी घटना कारित किया गया है, अभियुक्त एक अपराधी एवं शातिर किस्म का व्यक्ति है तथा आम जनता के व्यक्तियों को डरा-धमकाकर मारपीट कर जनता में दहशत फैलाना इसकी आम शोहरत है तथा अपराधी के रूप में उभरकर अपराध करने में लिप्त है।