Breaking News

13 उपनिरीक्षक पदोन्नत होकर बने निरीक्षक, पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर दी बधाई।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: दिनांक- 27.07.2022 को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा अनुमोदित किये जाने के फलस्वरूप जनपद आजमगढ़ के 13 उप-निरीक्षकों को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी, जिसके क्रम में आज दिनांक- 29.07.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय आजमगढ़ में 13 उप-निरीक्षकों के कंधों पर तीन स्टार लगाकर बधाई दी गयी। पदोन्नति पाने वालो में 1. मनोज कुमार (पुलिस लाइन्स), 2.निशांत जमॉ खॉ (कंधरापुर), 3. सूर्यवंश यादव (पुलिस लाइन्स), 4. यशवन्त सिंह (अतरौलिया), 5. संजय कुमार सिंह (सरायमीर), 6. महेन्द्र कुमार (जीयनपुर), 7. राकेश कुमार सिंह (मेहनाजपुर), 8. घनश्याम यादव (जहानागंज), 9. राज कुमार सिंह (थाना प्रभारी कंधरापुर), 10. शमशेर यादव (बरदह), 11. योगेन्द्र प्रसाद सिंह (देवगांव), 12. राजेश कुमार (जीयनपुर), 13. अशोक दत्त त्रिपाठी (निजामाबाद)  में वर्तमान तैनाती है और पुलिस अधीक्षक ने उम्मीद जताई कि पदोन्नति पाने वाले 13 पुलिस निरीक्षक समाज से बेहतर तालमेल कर काम करेंगे और विभाग की गरिमा बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ भी मौजुद रहें।

और नया पुराने