आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना तहबरपुर से अवैध तमंचा व कारतूस के साथ 01 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में तथा थाना अतरौलिया में 01 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में।
1- थाना तहबरपुर- दिनांक 28.07.2022 को व0उ0नि0 शमशाद अली मय हमराह द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पुल के अण्डर पास में चेकिंग के दौरान 01 बाल अपचारी एक अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद कारतूस के साथ समय करीब 18.05 बजे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 148/22 धारा 09/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
2- थाना अतरौलिया- दिनाँक 20.07.2022 को वादी/ पीड़ित थाना अतरौलिया जिला आजमगढ़ ने तहरीर दिया कि प्रातः 07.30 बजे अपने लड़की को विद्यालय छोड़कर वापस आ रहे थे तभी रास्ते में 1. आनिष पुत्र रमजान 2. बाल अपचारी 3. ऐजाज अली पुत्र पीर मोहम्मद निवासीगण ग्रा0 मुण्डेरा नें वादी को रोका और बोले तुम भजन क्यूँ गा रहे हो इसी बात को लेकर वादी को गन्ने के खेत में ले जाकर सिर पर बुरी तरह चोट करने के बाद प्रार्थी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किए। वादी द्वारा विरोध करने पर गमछे से मुँह बंदकर तार से बुरी तरह पिटाई किए। जिसके संबन्ध में थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 247/22 धारा 323/342/377/511 IPC दिनांक 20.07.22 को पंजीकृत किया गया था। जिसमें बाद विवेचना और बयान वादी धारा 164 CrPC से धारा 377 IPC का लोप व धारा 307 IPC की बढ़ोत्तरी की गयी।
आज दिनांक-29.07.2022 को उ0नि0 प्रभात चन्द पाठक मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित बालअपचारी/आरोपी को तेजापुर मोड़ के पास से समय करीब 12.25 बजे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। अन्य नामजद अभियुक्तों का गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।