आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- कोतवाली
आज़मगढ़: प्रभारी निरीक्षक डी.के. श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में चेकिंग के दौरान करतालपुर तिराहा से उ0नि0 धर्मराज यादव मय हमराहियान द्वारा एक नफर अभियुक्त पीयूष उपाध्याय पुत्र जगदीश उपाध्याय ग्राम हरैया थाना कोतवाली आजमगढ़ को दिनांक 28.7.22 को समय 16.30 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि वादी विक्की चौहान पुत्र राजकुमार चौहान सा0 कोडर अजमतपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 311/22 धारा 323/504/506/452/379/411 भादवि बनाम 1.पीयूष उपाध्याय पुत्र जगदीश उपाध्याय सा0 हर्रैया थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ 2.दो व्यक्ति नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त-
पीयूष उपाध्याय पुत्र जगदीश उपाध्याय सा0 हर्रैया थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
बरामदगी - एक नीले रंग का नोकिया किपैड मोबाइल बरामद व एक बुलेट मोटर साइकिल 207 एमवी एक्ट में सीज।