Breaking News

विभिन्न प्रकार की दुकानों से 136 नमूनों की जांच की गई।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 30 जुलाई-- खाद्य संरक्षण मानक प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा प्रदत्त सचल खाद्य जांच प्रयोगशाला (फूड सेफ्टी ऑन व्हील) द्वारा आज बनकट, अंजान शहीद, सगड़ी, जीयनपुर और लाटघाट बाजार में विभिन्न प्रकार की दुकानों से 136 नमूनों की जांच की गई। जिनमें विभिन्न प्रकार की मिठाईयां खोए से, दूध से निर्मित मिठाईयां, मसाले आदि की जांच की गई। जांच में लगभग 88.3 प्रतिशत नमूने पास पाए गए तथा 11.7 प्रतिशत नमूने फेल पाए गए, जिनमें रंग एवं स्टार्च की उपस्थिति पाई गई। जिनके नमूने फेल पाए गए, उन्हें उक्त के विषय में समझाया भी गया कि भविष्य में इनका ध्यान रखें, इसकी पुनरावृत्ति न हो और आगामी त्यौहार की तैयारी हेतु स्वच्छता व शुद्धता का विशेष ध्यान दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
सचल दल में जांच प्रयोगशाला के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम बुझवान चौहान, संजय कुमार सिंह, प्रेमचंद्र तथा खाद्य सुपरवाइजर शंकर, एसएसडब्ल्यू वाहन के संचालक श्री ओंकार नाथ पांडे भी उपस्थित रहे।

और नया पुराने