आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 30 जुलाई-- मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला द्वारा जनपद के सभी विकास खण्डों के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पंचायत सहायक, सफाई कर्मी, पंचायत सचिव के साथ जूम वीसी के माध्यम से हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सम्बन्ध में बैठक की गयी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने शत प्रतिशत घरों पर तिरंगा फहराने, साफ सफाई करने, हर घर में दस्तक के माध्यम से सूचना देने की अपील किया। इसी के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अमृत महोत्सव के अन्तर्गत स्वच्छता सप्ताह के रूप में भव्यता के साथ मनाये जाने की अपील की गयी।