आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना अतरौलिया
आज़मगढ़:दिनांक 23.07.22 की रात को अज्ञात चोर द्वारा आवेदक/वादी अजय सिंह यादव पुत्र स्व0 माया प्रसाद यादव निवासी ग्राम खीरीडीहा थाना अतरौलिया आजमगढ़ के अजय आयरन स्टोर नाम की दुकान में घुस कर काउण्टर का लाकर तोड़कर 20,000 रुपये कैश व कुछ जरुरी कागजात समान चोरी कर लिया गया। जिसके संबन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 257/22 धारा 380 IPC पंजीकृत किया गया था। जिसमें बरामदगी के आधार पर धारा 411 IPC की बढ़ोत्तरी की गयी।
आज दिनांक 25.07.22 को व0उ0नि0 यशवंत सिंह व हमराह का0 उमेश सिंह के द्वारा मु0अ0सं0 257/22 धारा 380/411 IPC थाना अतरौलिया आजमगढ़ से सम्बन्धित अभियुक्त बृजेश निषाद पुत्र राम तीरथ निषाद उम्र 20 वर्ष निवासी महादेवपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को 100 शैया हास्पिटल हाईवे पर से 20,000 रू0 के साथ समय करीब 10.00 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 257/22 धारा 380/411 IPC थाना अतरौलिया आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. बृजेश निषाद पुत्र राम तीरथ निषाद उम्र 20 वर्ष निवासी महादेवपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
बरामदगी–
चोरी गये 20,000 रूपये
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. व0उ0नि0 यशवंत सिंह
2. का0 उमेश सिंह थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।