Breaking News

पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की पुण्यतिथि पर नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

बाबाजी एव सगड़ी की जनता के आशीर्वाद से मिला 9 साल बाद न्याय--बन्दना सिंह

9वीं श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन।

आजमगढ़: सगड़ी विधानसभा के पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की 19 जुलाई 2019 को सुबह हत्या कर दी गयी थी। जिनकी 9वीं पुण्यतिथि एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सेंट जेवियर स्कूल जीयनपुर के प्रांगण में किया गया। जहां पर लोगों ने उनके और उनके साथ चार लोग और जो पुलिस की गोली के शिकार हुए लोगों को भावभीनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जहां पर आम लोग पूर्व विधायक बंदना सिंह के साथ साथ फफक कर रो पड़े। जिसे देखकर अन्य लोगों की आंखें भर आई ।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बंदना सिंह ने कहा कि मुझे योगी आदित्यनाथ महाराज मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और सगड़ी की आम जनता के आशीर्वाद से 9 साल बाद मेरे पति के क्रूर हत्यारों को कारावास की सजा सुनाकर न्याय मिला। जो पीड़ा हमने झेली है, वह अब कभी भी अन्य लोगों को नही मिलेगी। जहां मेरे पति का कोई गुनाह नहीं था, ऐसे ही उस अपराधी ने जो कईयों के घर उजाड़ आए थे और कईयों की गोद सुनी कर दी थी। ऐसे लोगों को मैं उम्मीद कर रही थी कि फांसी की सजा दी जाएगी, पर आजीवन कारावास की सजा जो सुनाई गई। उससे भी हम लोग खुश है कि ऐसे अपराधी के खिलाफ मेरा परिवार खड़ा हुआ। और मुझे जीत मिली। जो सगड़ी की जनता के ही आशीर्वाद से प्राप्त हुई है। जब मैंने योगी आदित्यनाथ महाराज से बात की तो उन्होंने मुझसे कहा कि आप को क्या मदद चाहिए मैंने उनसे अपने पति के हत्यारे को सजा की मांग करते हुए न्याय मांगा। जो मुझे मिला। बार-बार जो हमारे परिवार व अन्य गवाहों को धमकी दी जा रही थी। तब जनपद से महाराज जी ने उसे बाहर की जेल में भेजा तो लोगों का डर खत्म हुआ और मुझे न्याय मिल गया। ईश्वर के घर देर है अंधेर नहीं है। इसलिए आप सब से अपील करती हूं कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ आप हमेशा खड़े हो जिससे अपराध और अपराधी को कुचला जा सके।
 भाजपा नेता नरेंद्र सिंह ने कहा कि जिस तरह से एक सीधे सज्जन और जुझारू राजनीतिक व्यक्ति की हत्या की गई वह किसी भी दशा में अच्छा नहीं रहा ऐसे अपराधियों के खिलाफ हमें एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की जरूरत है। जिससे हर व्यक्ति को न्याय मिल सके और अपराध और अपराधी को कुचला जा सके। किसान मोर्चा के अध्यक्ष घनश्याम सिंह पटेल ने कहा कि जो लोग अपराध करने के बाद इस भ्रम में है कि हम बच जाएंगे पर भाजपा की योगी सरकार ने अपराधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगा रखा है एवं अपराध करने वालों के घर बुलडोजर चलाया जा रहा है। उसमें हमें डरने की जरूरत नहीं है। बल्कि अपराधियों के खिलाफ खड़ा होने की जरूरत है।
भाजपा नेता मनीष मिश्रा ने कहा कि आप हमने एक सुशील सज्जन जुझारू नेता को आज के 9 साल पहले खो दिया था। जो राजनीतिक हत्या की गई। ऐसे अपराधी का घर स्कूल कॉलेज पर बुलडोजर चलाया गया पर उसके बाद भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ लोग खड़े नहीं हो पाते हैं। जो पूर्व विधायक सीपू सिंह की हत्या किया और उनके परिवार ने हिम्मत और दिलेरी के साथ जो लड़ाई लड़ी आप सबके सामने हैं। 9 साल बाद सगड़ी की जनता को न्याय मिला। यह सरकार की दूरदर्शिता का परिणाम है और योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद से ऐसे अपराधियों पर अंकुश लगाया जा रहा है। विकास के साथ-साथ सरकार अपराधियों पर नकेल कस रही है जिससे अपराधी को कुचला जा सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बब्बल राय एवं संचालन नीरज राय ने किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह, दिवाकर सिंह, घनश्याम सिंह पटेल, अरविंद जायसवाल, संतोष सिंह टीपू, संजय पाठक, मनोज श्रीवास्तव, नागेंद्र यादव, प्रेम प्रकाश राय, विधायक रतन पाल सिंह, कृष्ण पाल सिंह, सच्चिदानंद सिंह, नागेंद्र प्रसाद, राम दर्शन यादव, संतोष सिंह, मनीष मिश्रा, यशवंत सिंह सोनू, नागेंद्र पटेल आदि लोग रहे।

और नया पुराने