आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
समाजसेवी शंकर यादव ने अपने माता पिता की मनाई संयुक्त रुप से सातवीं पुण्यतिथि।
आज़मगढ़: सगड़ी विधानसभा से बसपा प्रत्याशी रहे समाजसेवी शंकर यादव द्वारा अपनी माता भूलनी देवी, पिता शिवदत्त यादव की संयुक्त रुप से सातवीं पुण्यतिथि अपने आवास बड़े गांव पूनापार में मनाई। इस दौरान उन्होंने अपने माता-पिता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। साथ ही गरीबों में अंग वस्त्र भी वितरित किया।
इस मौके पर शंकर यादव ने कहा कि माता-पिता से बढ़कर कोई गुरु नहीं होता, प्रथम गुरु माता पिता ही होते हैं। मैं आज के युवा पीढ़ी से निवेदन करता हूं कि मंदिरों में पूजा करने की बजाय अपने माता-पिता की पूजा करें।
इस दौरान मौके शंकर यादव के पुत्र सौरव यादव सहित अन्य में अंगद यादव त्रिलोकी यादव भूतपूर्व सैनिक, जयप्रकाश तिवारी, विजय यादव, जितेंद्र पासवान प्रधान, रामबदन यादव, अंचल यादव, सरफराज खान, विजय यादव पत्रकार, तेज बहादुर तिवारी, आदि लोगों ने दर्जनों दर्जनों की संख्या में श्रद्धा सुमन अर्पित किया और श्रद्धांजलि दी, वहीं भंडारे का भी आयोजन किया गया था।