आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र में मोलाना समसुद्दीन मैमेरियल कबुतरबाजी टूर्नामष्ट पुरुस्कार वितरण समाराह का आयोजन जीयनपुर में किया गया। जिसमें मुख्य बरौर मुख्यातिथि समाजसेवी पुरुषोत्तम यादव ने पुरस्कार वितरण किया।
पुरुषोत्तम यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में असीम संभावनाएं छिपी है। जरूरत है अब इस क्षेत्र में अपना मंजिल बनाने की। मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का प्रोत्साहन किया और कहा कि ग्रामीण अंचल में बहुत सी प्रतिभाएं हैं। आवश्यकता सिर्फ उन्हें तलाशने की है। क्या मालूम यहीं से कोई तेंदुलकर व धोनी निकल आए।
आयोजन कर्ताओं ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के आयोजनों से आपसी भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। साथ ही साथ सुदूरवर्ती इलाके के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका भी मिलता है, क्योंकि गांव के युवाओं में प्रतिभा छिपी होती है। जिन्हें इस तरह के आयोजन से अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है।
कार्यक्रम में मुख्य विशिष्ट अतिथि के रुप में नेहाल मेंहदी, मुन्ना यादव, पप्पू पाठक, दीपक गुप्ता उपस्थित रहे।
आयोजन करता में सलीम खान, सौदिक सुल्तान, सलीम अन्सारी, राजू उस्ताद मुश्ताक, अजीमुल्ला , बाजार खास रहे।