आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
10 प्रतिशत खुलेआम कमीशन मांगने का लगाया आरोप।
भुगतान की गाइड लाइन का बीडियो ने नही किया पालन।
आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के खंड विकास कार्यालय अजमतगढ़ पर दर्जनों ग्राम प्रधानों ने बैठक करके खंड विकास कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया और खंड विकास अधिकारी पर खुलेआम 10 प्रतिशत कमीशन लेकर काम करने का आरोप लगाया साथ ही साथ सरकार द्वारा मिली गाइडलाइन का भी पालन खंड विकास अधिकारी द्वारा नहीं किया गया। जिसको लेकर प्रधान आक्रोशित हो उठे और जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी किए और ज्ञापन सौंप कर तीन दिनों में भुगतान नही करने पर विकास कार्य ठप करते हुए आमरण अनशन की चेतावनी दी।।खंड विकास अधिकारी को जैसे ही प्रधानों द्वारा प्रदर्शन उग्र होने की जानकारी मिली उसके पूर्व ही जीयनपुर पुलिस को सूचना देकर दर्जनों पुलिसकर्मियों को बुला लिया गया।
वही प्रधान संघ के तमाम पदाधिकारियों के द्वारा मीटिंग सभागार में बैठक करके आक्रोश जताते हुए कई प्रस्ताव खंड विकास अधिकारी के खिलाफ पास करते हुए धरना प्रदर्शन आदि की चेतावनी भी दी गई। कई प्रधानों ने कहा कि आठ माह से भी अधिक समय हो गए पर भुगतान नही हो रहा है। आए दिन आए दिन दुकानदार से लेकर भट्ठा मालिक तक हमारे दरवाजे पर खड़ा रहता है और तगादा करता है। भुगतान ब्लॉक से ना होने के कारण हम सब भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। घर का भी जो पैसा था वह भी लगाते चले जा रहे हैं कि एक ना एक दिन भुगतान होगा पर ऐसा नहीं हो रहा है।
वही विजय चौहान उपाध्यक्ष प्रधान संघ अजमतगढ़ ने आरोप लगाया कि 10 प्रतिशत कमीशन पहले लिया जा रहा है। यही नहीं प्रत्येक टेबल पर जब तक पैसा नहीं पहुंचता एक फाइल आगे नहीं बढ़ती है जो प्रधानों का खुलेआम उत्पीड़न किया जा रहा है जिसे हम सब कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। जबकि जिन लोगों ने वीडियो को कमीशन दिया उनका तो भुगतान लगाया गया पर जिन लोगों ने समय पर कमीशन का पैसा नहीं दिया उनका भुगतान नहीं लगाया। जबकि जिले से गाइडलाइन प्राप्त हुई थी कि पहले अमृत सरोवर आगनबाडी पंचायत भवन स्वयं सहायता समूह पौधरोपण व्यक्तिगत लाभार्थी आदि के भुगतान पहले किए जाएं। साथ ही साथ 2020-21 के भुगतान पहले किए जाएं उसके बाद ही अन्य भुगतान किए जाएं पर खंड विकास अधिकारी द्वारा ऐसा न करके सरकार द्वारा मिली गाइडलाइन का खुले आम तौर पर उल्लंघन किया। जिसको लेकर खंड विकास कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की गई और कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी गई। बैठक प्रधान संघ अध्यक्ष वीरेंद्र यादव डबलू की अध्यक्षता में की गई। संचालन डॉक्टर मोहम्मद शाहेदीन ने किया ।अन्य लोगों में अनिल कुमार मिश्रा विजय चौहान सुमेश यादव,रविन्द्र सिंह,अरविंद सिंह,दिनेश कुमार यादव,दीपक कुमार यादव,विजय कुमार यादव सम्भू, मनोज चौरसिया,छोटू यादव,अजीम नोमान,एकरामुल्ला खान,संजय राम आदि रहे।