आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 07 जुलाई-- अवैध बसों के संचालन के दृष्टिगत सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आजमगढ डॉ0 आरएन चौधरी के नेतृत्व में नवनियुक्त सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आजमगढ़ अतुल कुमार यादव एवं प्रवर्तन दल के साथ चेकिंग के दौरान जो भिवाड़ी की बस पंजीयन संख्या आरजे 23 पीए 7828 व आरजे 18 पीबी 2216 बस को प्रवर्तन दल द्वारा रोक कर जाँच की गयी। जिससे स्पष्ट हुआ कि उक्त बसों के उत्तर प्रदेश में परिवहन हेतु निर्धारित टैक्स नहीं जमा पाया गया। इसके अतिरिक्त वाहन के फिटनेस परमिट तथा चालक/परिचालक द्वारा अपना-अपना ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया। उक्त दोनों बसों में क्षमता से अधिक यात्री बैठाये गये थे। यात्रियों से पूछताक्ष करने पर यह स्पष्ट हुआ कि ये लोग बॉसडीह (बलिया) एवं कुछ यात्री आजमगढ़ से बस पर बैठे थे।
उक्त दोनो बसों के यात्रियों को खाली कराकर कन्धरापुर थाने में निरुद्ध किया गया। यात्रियों को भेजने हेतु सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, आजमगढ़ से वार्ता कर उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), आजमगढ डॉ0 आरएन चौधरी द्वारा की गयी। साथ ही सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ0 चौधरी द्वारा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) को भी निर्देशित किया गया कि उक्त बसों का तकनीकी निरीक्षण सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) आजमगढ़ से एआईएसः052 (पुनरीक्षन-1) 2008 बसों के मानदण्ड के दृष्टिगत करायें। सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ0 चौधरी द्वारा यह भी कहा गया कि इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान भविष्य में भी चलता रहेगा।