आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- मेंहनगर
आज़मगढ़: पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में)- वादी मुकदमा श्री निरहू राम पुत्र नौरंग राम साकिन घटिया, थाना मेंहनगर जिला आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि दिनांक 05.01.2022 को रात्रि लगभग 12:00 बजे की है। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के संजय पुत्र विजई, मोनू पुत्र बनारसी, रवि कुमार पुत्र घुरहू राम एक राय होकर मेरी रहाईशी मण्डई में आग लगा दिये जिससे कीमती सामान एवं एक गाय गर्भावस्था में थी गम्भीर रूप से जल गयी और दवा इलाज के दौरान उक्त गाय की मृत्यु हो गयी। और मेरी मण्डई से सटी हुई मेरे भाई सिरहू की भी मण्डई जल गयी। जिसमें सिरहू कि भी एक गाय जल गयी थी और इलाज के दौरान एक माह बाद वह भी मर गयी। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 246/22 धारा 436/429/504/506 भादवि 1.संजय पुत्र विजई 2.मोनू पुत्र बनारसी 3.रवि कुमार पुत्र घुरहू राम सा0 घटिया थाना मेहनगर आजमगढ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है।
1. गिरफ्तारी की विवरण – दिनांक-30.07.2022 को थानाध्यक्ष बसन्तलाल के नेतृत्व में उ0नि0 उ0नि0 शिवकुमार यादव मय हमराह मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1.संजय पुत्र विजय राम 2.मोनू पुत्र बनारसी साकिनान घटिया थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ को अभियुक्त के घर ग्राम घटिया से समय करीब 13.40 बजे गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 246/22 धारा 3429/436/504/506 भादवि थाना मेहनगर, आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. संजय पुत्र विजय राम उम्र करीब 22 वर्ष
2. मोनू पुत्र बनारसी उम्र करीब 24 वर्ष साकिनान घटिया थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 उ0नि0 शिवकुमार यादव मय हमराह का0 कमलेश कुमार मौर्य व का0 सत्यम कुशवाहा