आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- मेंहनगर
आज़मगढ़: पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में)- आज दिनांक 30/7/22 को उ.नि. अभिषेक सिंह मय हमराह द्वारा ग्राम करनेहुवा तिराहे पर मौजूद थे कि सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टिसौरा के बाहर डीह बाबा के पास पिपल के पेड के नीचे ग्राम टिसौरा का रहने वाला मनबढ प्रवृत्ती तथा अपराधी प्रवृत्ती का गोलू पुत्र राधेश्याम सरोज बैठा हुआ है उसके पास नाजायज असलहा है कुछ दिन पूर्व इसके द्वारा फेसबुक तथा वाट्सअप पर अवैध तमन्चे के साथ अपनी फोटो भी वायरल किया था यदि जल्दी किया जाय तो नाजायज असलहे के साथ पक़डा जा सकता है इस सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँच कर एक व्यक्ति पीपल के पेंड के पास से पकड़ा गया, जिससे नाम पता पुछा गया तो उसने अपना नाम गोलू पुत्र राधेश्याम सरोज उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम टिसौरा थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ बताया जामा तलाशी ली गयी तो जिसके कब्जे से एक अदद देशी तमंन्चा 12 बोर व दो अदद जिन्दा कारतुस 12 बोर बरामद हुआ गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 247/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 247/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना- मेंहनगर, आजमगढ़ ।
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त।
गिरफ्तार अभियुक्त –
गोलू पुत्र राधेश्याम सरोज उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम टिसौरा थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ
बरामदगी –
01 अदद देशी तमंन्चा 12 बोर व दो अदद जिन्दा कारतुस 12 बोर बरामद
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ.नि. अभिषेक सिंह मय हमराह हेका0 जितेन्द्र कु0 अवस्थि का0 अमित कुमार यादव थाना मेंहनगर, आजमगढ़।