Breaking News

बरदह: दहेज के लिए प्रताडित करने वाले एवं मृत्यु के लिए प्रेरित करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- बरदह

आज़मगढ़: 1.पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण / गिरफ्तारी का विवरण –दिनांक 22.06.22 को वादी श्री मो0 अयूब पुत्र जलील सा0 कोहडा थाना बक्सा जनपद जौनपुर की लिखित सूचना के आधार पर वादी की पुत्री शकीना -18. वर्ष को विपक्षी 1-तबरेज ( पति ) पुत्र महमूद आदि 04 नफर निवासीगण ग्राम उसरगावा थाना बरदह जनपद आजमगढ द्वारा  दहेज के लिए प्रताडित करना एवं घरेलू हिंसा कर मृत्यु के लिए प्रेरित किया गया, के संबंध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 159/22 धारा 498ए/306  भा0द0वि0 व ¾ डी0पी0 एक्ट  पंजीकृत होकर विवेचना  उ0नि0 श्री सतीश कुमार यादव द्वारा सम्पादित की जा रही थी  । इसी क्रम मे – दिनांक- 28.07 .22 को  उ0नि0 सतीश यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त तबरेज पुत्र महमूद साकिनान उसरगांवा थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को जिवली तिराहे पास से समय करीब 11.40 बजे गिरफ्तारी का कारण बताकर नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया। 

पंजीकृत अभियोग-

1- मु0अ0स0 159/22 धारा 498ए/306  भा0द0वि0 व ¾ डी0पी0 एक्ट  
आपराधिक इतिहास-   मुकदमा उपरोक्त

गिरफ्तार अभियुक्त –

1-  तबरेज पुत्र महमूद सा0 उसरगावा थाना बरदह आजमगढ

पुलिस टीम-

श्री सतीश यादव  (  उ0नि0 ) विपिन कुमार सिंह  (आरक्षी )  थाना बरदह जनपद आजमगढ

और नया पुराने