आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना दीदारगंज
आज़मगढ़: दिनांक 28.07.2022 को उपनिरी0 रविन्द्र नाथ पाण्डेय चौकी प्रभारी मार्टिनगंज थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ मय हमराह को सूचना पर मिली की एक व्यक्ति सोगर की तरफ से आ रहा है जो दरियापुर की तरफ जायेगा। जिसके पास अवैध तमंचा है। आपराधिक किस्म का है। इस सूचना तत्काल सोगर पुलिया पहुचे कि एक व्यक्ति सोगर की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया जैसे ही व्यक्ति नजदीक आया तो हमराही कर्मचारीगण द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुये सोगर पुलिया पर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अमित मिश्रा पुत्र स्व0 भृगुनाथ मिश्रा उम्र करीब 24 वर्ष ग्राम पकरौल थाना दीदारगंज जिला आजमगढ़ बताया भागने का कारण पूछते हुए जामा तलाशी लिया गया तो एक अदद तमंचा 315 बोर बरामद हुआ व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर मिला अभियुक्त का यह कृत्य अन्तर्गत धारा 3/25 A Act का दण्डनीय अपराध का बोध कराते हुए अग्रेतर अपराध रोकने एवम विवेचनात्मक कार्यवाही हेतु समय करीब 7.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –
अमित मिश्रा पुत्र स्व0 भृगुनाथ मिश्रा उम्र करीब 24 वर्ष ग्राम पकरौल थाना दीदारगंज जिला आजमगढ़
आपराधिक इतिहास-
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 141/2019 420 भादवि दीदारगंज आजमगढ़
2 04/20 406 भादवि शाहगंज जौनपुर
3 89/20 379 भादवि अकबरपुर अम्बेडकर नगर
4 151/20 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट बदलापुर जौनपुर
5 28/20 420 भादवि जलालपुर अम्बेडकर नगर
6 195/22 3/25 आर्म्स एक्ट दीदारगंज आजमगढ़
घटनास्थल- सोंगर पुलिया
बरामदगी- एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1. थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक हे0का0 विनोद यादव थाना दीदारगंज आजमगढ़
2. उ0नि0 रविन्द्र नाथ पाण्डेय का0 मोनू यादव का0 राजेश थाना दीदारगंज आजमगढ