Breaking News

बादल फटने की घटना में जनपद का यदि कोई व्यक्ति जो की यात्रा में सम्मिलित हैं, से संपर्क नहीं हो पा रहा है, तो यहां दे सूचना।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 09 जुलाई-- अपर जिलाधिकारी (वि/रा)/जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण, आजमगढ़  आज़ाद भगत सिंह ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के दौरान घटित बादल फटने की घटना में जनपद आजमगढ़ के यदि कोई व्यक्ति जो की यात्रा में सम्मिलित हैं, से संपर्क नहीं हो पा रहा है या किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत है तो उनके परिजन जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण, आजमगढ़ द्वारा जारी दूरभाष नंबर- 9454417172, 8736072586 पर अपनी सूचना दर्ज करा सकते हैं, अथवा आपदा कार्यालय कलेक्ट्रेट आजमगढ़ में संपर्क कर सकते हैं।

और नया पुराने