Breaking News

कप्तानगंज: दुष्कर्म व हत्या में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- कप्तानगंज

आज़मगढ़: 1.पूर्व की घटना /इतिहास का विवरण-  आज दिनांक 08.08.22 को वादी थाना कप्तानगंज जिला आजमगढ़ द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि प्रार्थी की 23 वर्षीय पुत्री जिसकी शादी दिनांक 13.05.2022 ई0 को विपिन कुमार पुत्र राम सिंगार निवासी आदमपुर थाना जहगीरगंज जिला अम्बेडकर नगर के साथ हुई थी। शादी में विदा होकर अपने ससुराल गई थी। एक महीने के बाद दिनांक 13.06.2022 को ससुराल से बिदा होकर वादी के घर वापस आई थी। वादी की पुत्री का धीरज वर्मा पुत्र सूर्यवली वर्मा निवासी ग्राम मादेपुर थाना अतरौलिया जिला आजमगढ़ से शादी के पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दिनांक 04.08.2022 ई0 को रात में 12 बजे के बाद वादी की पुत्री के मो0 न0 85xxxxxxxxx पर फोन करके बहका-फुसला कर बुलाया गया था सुबह दिनाँक 05.08.2022 हूँसेपुर नदी के पुल के पूरब मृत पायी गयी। जिसका कपड़ा बदल कर काला सर्ट पैंट पहनाया मिला। पैंट की चेन व सर्ट की बटने खुली हुई थी। शव के बगल में मृतका के चप्पल व दुपट्टा भी पाया गया था। घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम कराया गया। पोस्ट मार्टम के बाद दिनांक 06.08.2022 को कमहरिया घाट पर दाह संस्कार किया। प्रार्थी को पूर्ण विश्वास है कि उक्त धीरज वर्मा पुराने प्रेम संवंधो के आधार पर उसे बुला कर उसके साथ दुष्कर्म करने के उपरान्त साक्ष्य को छिपाने के लिए उसकी हत्या कर पानी व गीली मिट्टी में दबा दिया था, के सम्बन्ध में थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 243/22 धारा 376/302/201 भा.द.वि. व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है । 

 2.गिरफ्तारी का विवरण – दिनांक- 08.08.2022 को उ0नि0 जितेन्द्र सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त धीरज वर्मा पुत्र सूर्यबली वर्मा निवासी मादेपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़  को बूढ़नपुर चौक कोयलसा रोड़ के पास से समय 11.30 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को थाना कप्तानगंज पर नियमानुसार दाखिला व आवश्यक कार्यवाही कराते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किये जाने हेतु रवाना किया गया ।      

पंजीकृत अभियोग-   मु0अ0सं0 243/22 धारा 376/302/201 भा.द.वि. व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट थाना- कप्तानगंज आजमगढ़ ।

अपराधिक इतिहास-  मुकदमा उपरोक्त

गिरफ्तार अभियुक्त- 1. धीरज वर्मा पुत्र सूर्यबली वर्मा निवासी मादेपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़  

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम – 

1. उ0नि0 जितेन्द्र सिंह का0 नित्यानंद सिंह का0 पंकज यादव थाना- कप्तानगंज आजमगढ़ ।

और नया पुराने