आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- कप्तानगंज
आज़मगढ़:;1.पूर्व की घटना /इतिहास का विवरण- दिनांक 27.08.2017 को वादी मुकदमा प्रार्थी रामदुलार यादव पुत्र रामदेव यादव साकिन मौजा तोनारी थाना- महराजगंज आजमगढ हाल मुकाम साकिन मौजा कोलपाण्डेय (शान्तीनगर) थाना- कोतवाली जनपद आजमगढ द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि प्रार्थी के गाँव के ही उमाकान्त सिह पुत्र शमशेर सिह प्रार्थी के कोलपाण्डेय स्थित आवास आजमगढ पर आते जाते है , बात चीत के दौरान प्रार्थी से उमाकान्त सिह पुत्र शमशेर सिह ने कृषि भूमि खरीदने हेतु प्रार्थी से कहा तो प्रार्थी तैयार हो गया तो उमाकान्त ने अपने साथ राजेश गौड पुत्र हीरालाल गौड साकिन- दुबावे थाना- कप्तानगंज आजमगढ , संदीप मौर्य पुत्र मिन्नेलाल मौर्य साकिन- कोर्राघाटमपुर थाना- अहरौला आजमगढ को लेकर प्रार्थी के निवास स्थान कोलपाण्डेय पर आये और उक्त लोगों ने कहा कि हम लोग जमीन विक्रय करने-कराने का काम करते है ग्राम कोठरा, थाना-अहरौला, परगना-कौडिया, तहसील-बूढनपुर, आजमगढ मे त्रियुगी पाण्डेय पुत्र साहबदीन पाण्डेय की लगभग 7बीघा कृषि भूमि का एक ही प्लाट रास्ते से लगा है यह जमीन हम आपको दिलवा देंगे क्योंकि जमीन मालिक साकिन मौजा जगदीशपुर कटया, थाना-जैतपुर, जिला-अम्बेडकर नगर में नेवासे पर रहते हैं देखभाल नहीं कर पाते हैं, बेचना चाहते हैं, उपरोक्त लोग जमीन मौके पर दिखाने हेतु मौजा कोठरा प्रार्थी को ले गए और वहीं पर वे लोग एक व्यक्ति को बुलाये और बताये कि यही त्रियोगी उर्फ त्रियुगी पाण्डेय हैं इनसे बात-चीत कर लीजिए,प्रार्थी ने जब उस व्यक्ति से पूछा तो अपने को त्रियुगी पाण्डेय तथा नेवासा पर जगदीशपुर कटया रहने के कारण जमीन बेचने की बात कहा कि मेरी कुल लगभग 7 बीघा के करीब जमीन है जिसका आराजी नं0 81, रकबा 3829 कडी है,जिसका मै बीस लाख रूपया लूँगा,कि बात प्रार्थी ने मान लिया उनके बताने के अनुसार खतौनी का मुआइना कराया तो उक्त भूमि त्रियुगी पुत्र साहबदीन के नाम अंकित मिली, इसके बाद उपरोक्त राजेश गोड, संदीप मौर्य , उमाकान्त सिह कथित त्रियुगी को लेकर प्रार्थी के घर बैनामा से पूर्व कई बार आये प्रार्थी ने उन लोगो की बातो पर विश्वास करके उन्हे कुल 1200000/-(बारह लाख रुपया) विभिन्न किस्तो मे आते जाते दिया देते समय प्रार्थी के लडके भानू प्रकाश , भान्जा परमेन्दर एवं घर के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे तथा रुपया 800000/ (आठ लाख रुपया) उन लोगो के बताये बैक खातो मे इलहाबाद बैक खाता ग्राम- कोठवा जलालपुर खाता सं0- 50389436587 मे 600000/ (छः लाख रुपया) एवं यूनियन बैक शाखा अहरौला मतलूपुर खाता सं0-360302010521503 मे 200000/ (दो लाख) एवं खातो मे दिया गया वे लोग दिनांक- 25/7/17 को कथित त्रियोगी उर्फ त्रियुगी को लाकर रजिस्ट्री आफिस बूढनपुर मे आराजी उपरोक्त मौजा कोठरा का बैनामा हमारे पक्ष मे करा दिये उक्त बैनामे की जानकारी असली त्रियुगी पुत्र साहबदीन पाण्डेय साकिन- कोठरा को जब हुई तो वे प्रार्थी के पास आये और कहे की आप ने मेरी जमीन का फर्जी बैनामा क्यो करा लिया तो प्रार्थी को आश्चर्य हुआ और छान बीन किया तो ज्ञात हुआ कि राजेश गौड , संदीप मौर्य, उमाकान्त सिह, ने त्रियोगी उर्फ त्रियुगी पुत्र साहबदीन पाण्डेय साकिन- कोठरा थाना- अहरौला , परगना कौडिया , तहसील बूढनपुर आजमगढ के स्थान पर रामधारी यादव पुत्र स्व0 ठाकुरदीन यादव ग्राम- हेउँती पोष्ट- मैगना थाना- पवई परगना माहुल तहसील- फूलपुर आजमगढ को खडा करके फर्जी बैनामा करा दिया और रामधारी यादव ने भी जान बूझकर फ्राड करके अपने ही त्रियोगी उर्फ त्रियुगी बनकर अपना फोटो हस्ताक्षर अगूंठा निशनी लगाकर समक्ष सब रजिसट्रार उपस्थित होकर प्रार्थी के पक्ष मे फर्जी बैनामा करा दिया तथा गहन छान बीन से यह भी ज्ञात हुआ कि राजेश गोड वगैरह के साथ पारस निषाद पुत्र मन्शी निषाद साकिन- लोदौरा थाना अहरौला आजमगढ, पप्पू सिह पुत्र सुबेदार सिह साकिन- बिलारी लखनपुर थाना- कप्तानगंज आजमगढ संतोष चौहान पुत्र स्व0 बृजेश चौहान साकिन- इसहाकपुर थाना- अहरौला आजमगढ, राधेश्याम पुत्र मनरुप साकिन- हाफिजपुर थाना- कोतवाली आजमगढ गुलाब राम पुत्र निठुरी राम साकिन- पासीपुर थाना- कप्तानगंज आजमगढ भी आपस मे साजिश करके उपरोक्त फर्जी बैनामा दिनांक- 25/7/17 मे हम प्रार्थी द्वारा दिये गये रुपयो को मिलकर बाट लिये है इस प्रकार उपरोक्त राजेश गौड वगैरह ने आपस मे साजिश करके प्रार्थी तो ब्इमानी पुर्वक गलत बैनामा कराकर प्रार्थी का कुल रुपया 2000000 / (बीस लाख) फ्राड करके हडप लिया और प्रार्थी की सामाजिक व आर्थिक प्रतिष्ठा की अपूर्णनीय छति किया जिससे प्रार्थी काफी आहत है के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 282/2017 धारा 419/420/467/468/471/120B IPC पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
गिरफ्तारी का विवरण – दिनांक- 08.08.2022 को उ0नि0 जितेन्द्र सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त रामधारी यादव पुत्र ठाकुरदीन यादव निवासी हेवती थाना पवई आजमगढ़ अतरौलिया पुल के नीचे से समय करीब 8.15 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को थाना पर नियमानुसार दाखिला व आवश्यक कार्यवाही कराते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किये जाने हेतु रवाना किया गया ।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 282/2017 धारा 419/420/467/468/471/120B IPC थाना कप्तानगंज आजमगढ़ ।
अपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तार अभियुक्त- 1. रामधारी यादव पुत्र ठाकुरदीन यादव निवासी हेवती थाना पवई आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम –
1. उ0नि0 जितेन्द्र सिंह का0 नित्यानंद सिंह का0 पंकज यादव थाना कप्तानगंज, आजमगढ़।