Breaking News

मुबारकपुर: आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मुकदमे में वांछित अभियुक्त अखिलेश चौहान गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना मुबारकपुर

आज़मगढ़: पूर्व की घटना– दिनांक 08.08.2022 को वादी मुकदमा श्री हरिश्याम चौहान पुत्र बेचन चौहान सा0 लाडो थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित सूचना दिया कि दिनांक 7/8/2022 को वादी की भतीजी कु0 प्रिती चौहान पुत्री नेबूलाल चौहान नि0 ग्राम लाडो थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 18 वर्ष को गाँव का अखिलेश चौहान पुत्र लालसा चौहान तरह तरह से तंग व परेशान करता था जिससे परेशान होकर प्रीति ने आत्म हत्या कर ली जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 232/22 धारा 306 भा0द0वि0 बनाम अखिलेश चौहान पुत्र लालसा चौहान नि0 ग्राम लाडो थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना चौकी प्रभारी उ0नि0 श्री संजय तिवारी द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरण– दिनांक-08.08.2022 को उ0नि0 श्री संजय कुमार तिवारी मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त से  सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अखिलेश चौहान पुत्र लालसा चौहान नि0 ग्राम लाडो थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को अभियुक्त के घर ग्राम लाड़ो थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ से समय 10.30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना अभियुक्त के पिता लालसा चौहान को मौके पर ही दी गयी। अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी का स्थानः- ग्राम लाड़ो अभियुक्त के घर से, गिरफ्तारी का समय- 10.30 बजे दिनांक 08.08.2022

पंजीकृत  अभियोग-

मु0अ0स0-232/2022 धारा 306 भादवि थाना मुबारकपुर आजमगढ़  

गिरफ्तार अभियुक्त

अखिलेश चौहान पुत्र लालसा चौहान नि0 ग्राम लाडो थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

गिरफ्तारी करने वाली टीम –

1.उ0नि0 श्री संजय तिवारी थाना मुबरकपुर जनपद आजमगढ
 2. का0 आत्मानन्द शाक्य थाना मुबरकपुर जनपद आजमगढ़
 3. व का0 फूलचन्द यादव थाना मुबरकपुर जनपद आजमगढ़

और नया पुराने