आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना दीदारगंज
आज़मगढ़: पूर्व का विवरण- दि0- 07/8/2022 को वादी संतू पुत्र स्व रामवरन निवासी बडऊर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि वादी की पुत्री लालती की शादी चन्द्रेश निवासी सुघरपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ में लगभग 12 वर्ष पूर्व की थी चन्द्रेश के द्वारा दिनांक 05-08-2022 को पति – पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर आपस में लड़ाई झगड़ा हो गया उसी मे वादी की लड़की को चोट लग गई जिसका इलाज जौनपुर चोट लग गई जिसका इलाज जौनपुर मे इलाज चल रहा था, दिनांक- 7-08-2022 को तबियत और ज्यादा खराब होने पर रेफर वाराणसी कर दिये जिसे लेकर वाराणसी जाते समय रास्ते में वादी की लड़की की मृत्यु हो गयी, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 201/2022 धारा 304 भा0द0वि0 बनाम चन्द्रेश कुमार विन्द पुत्र दलजीत बिन्द सा0 सूघरपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ पंजीकृत किया गया था जिसमें अभियुक्त उपरोक्त फरार चल रहा था।
गिरफ्तारी का विवरणः-
आज दिनाक 08.08.2022 को उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त चन्द्रेश कुमार विन्द पुत्र दलजीत बिन्द सा0 सूघरपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ को फूलेश बाजार के पास समय करीब 09.45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अन्य कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग–
मु0अ0सं0 201/2022 धारा 304 भा0द0वि0 थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
चन्द्रेश कुमार विन्द पुत्र दलजीत बिन्द सा0 सूघरपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ उम्र करीब 31 वर्ष
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
घटनास्थल- फुलेश
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1. थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक थाना दीदारगंज आजमगढ़
2. उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव थाना दीदारगंज आजमगढ
3. हे0का0 दिनेश कुमार यादव, थाना दीदारगंज आजमगढ़
4. का0 रामचन्दर थाना दीदारगंज आजमगढ़।