आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना बिलरियागंज
आज़मगढ़: आज दिनांक- 08.08.2022 को थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन, पेन्डिंग विवेचना पतारसी सुरागरसी तलाश वांछित अपराधी में मामूर होकर नया चौक पर मौजूद थे कि सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति शहाबुद्दीनपुर पोखरे के बगल में शिव मन्दिर के पास खड़ा हैं, उसके पास अवैध तमंचा हैं यदि जल्दि किया जाय तो पकड़ा जा सकता हैं। इस सूचना पर थानाध्यक्ष मय हमराह द्वारा उपरोक्त स्थान पर पहुँचकर पोखरे के किनारे खड़े व्यक्ति को पोखरे के पास से पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो अपना नाम सोनू पुत्र शफीक निवासी ग्राम शहाबुददीनपुर, थाना बिलरियागंज, जपनद आजमगढ़ बताया। जामा तलाशी में उसके कब्जे से 01 अदद तमंचा .315 बोर व 1अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । पकड़े गये व्यक्ति का यह कार्य जुर्म अन्तर्गत धारा 3/25 शस्त्र अधि0 का अपराध पाकर बताकर समय करीब 09.10 AM बजे विधि अनुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. सोनू पुत्र शफीक निवासी ग्राम शहाबुददीनपुर, थाना बिलरियागंज, जपनद आजमगढ़
बरामदगी-
1. अवैध 01 अदद तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
पंजीकृत अभियोग-
• मु0अ0सं0 178/2022 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ बनाम सोनू पुत्र शफीक निवासी ग्राम शहाबुददीनपुर, थाना बिलरियागंज, जपनद आजमगढ़ ।
गिरफ्तारी स्थान
1. शहाबुद्दीनपुर पोखरे के बगल में शिव मन्दिर के पास थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1. थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
2. का0 अतुल सिंह यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
3. का0 का0 विनय यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
4. म0का0 शिखा पाण्डेय थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।