Breaking News

महराजगंज: लड़की को बहला- फूसलाकर भगा ले जाने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- महराजगंज

आज़मगढ़: 1. पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में)– दिनांक- 07.08.2022 को वादी थाना महराजगंज आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी गयी कि वादी की बुआ की लड़की को 03-04 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लड़की को बहला-फूसलाकर कही ले गये है, के सम्बन्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 294/2022 धारा 363, 366 IPC  बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। 
2. गिरफ्तारी की विवरण- दिनांक- 09.08.22 को उ0नि0 सुल्तान सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त1.विकास गिरी पुत्र राधेश्याम गिरी निवासी ग्राम दुर्वासा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ 2. बृजेश राजभर पुत्र श्री सुरेन्द्र राजभर निवासी शमशाबाद थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ को भैरव बाबा मन्दिर से समय करीब 11.00 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया, अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। 

पंजीकृत अभियोग-मु0अ0सं0 294/2022 धारा 363, 366 IPC  थाना महराजगंज आजमगढ़

आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त

गिरफ्तार अभियुक्त-

1.विकास गिरी पुत्र राधेश्याम गिरी निवासी ग्राम दुर्वासा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ 
2. बृजेश राजभर पुत्र श्री सुरेन्द्र राजभर निवासी शमशाबाद थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

SO श्री कमलकान्त वर्मा के नेतृत्व में उ0नि0 सुल्तान सिंह मय हमराह हे0का0 भीम प्रसाद, का0 शनि कुमार वर्मा, का0 संतोष कुमार, म0का0 स्वाती दीक्षित थाना महराजगंज आजमगढ़

और नया पुराने