Breaking News

छात्राओं ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की कलाई पर राखी बांध मांगी सुरक्षा।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आजमगढ़- सगड़ी तहसील क्षेत्र के दर्जनों की संख्या में सेंट जेवियर्स जीयनपुर की छात्राओं ने रक्षाबंधन के पूर्व पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी और सुरक्षा मांगी।
न्यायिक उपजिलाअधिकारी संत रंजन ने छात्राओं को आत्मनिर्भरता व निडरता का पाठ पढ़ाते हुए स्वतंत्र रूप से अपने पथ पर सच्चाई के साथ आगे बढ़ने और अपने क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए  प्रेरित किया। सेंट जेवियर्स जीयनपुर की दर्जनों की संख्या में छात्राएं जीयनपुर थाने पर पहुंची। जहां तिलक लगा सजी थाली से आरती उतारी। मिठाई खिलाकर कलाई पर राखी बांधी। सबसे पहले जीयनपुर कोतवाली यादवेंद्र पांडेय की कलाई पर राखी बांधी इस दौरान वह भाव विभोर हो गए और उन्होंने छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
जीयनपुर थाने पर मौजूद एसएसआई व समस्त पुलिसकर्मी व महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों के भी कलाई पर राखी बांधी और उनसे अपनी सुरक्षा और रक्षा का लिया वचन जिसके उपरांत सगड़ी तहसील पर पहुंचकर दर्जनों की संख्या में छात्राओं ने उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह न्यायिक उप जिलाअधिकारी संत रंजन क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा सगड़ी तहसील दार अभिषेक कुमार सिंह नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा विनय प्रभाकर सही तहसील के कर्मचारियों की कलाइयों पर विधि-विधान पूर्वक तिलक लगाकर मिठाई खिला राखी बांधी। इस दौरान  उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और निडरता के साथ अपने कर्म को करने के लिए प्रेरित किया। जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर सफलता हासिल करने के लिए पाठ पढ़ाया। वहीं छात्राओं को जलपान कराकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर संजय पाठक, प्राचार्य संजय राय,रंगीता,सुबोध सिंह,उज्जवल सिंह,पवन सिंह, सहित विद्यालय की अनुष्का राय, सानिया जयसवाल सहित दो दर्जन से अधिक छात्राएं मौजूद रही।

और नया पुराने