आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना अतरौलिया
आज़मगढ़: दिनांक 01.08.22 की रात को अज्ञात चोर द्वारा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की साइट से प्लेट आदि लोहे का सामान चुरा ले गये थे। जब चौकीदार ने देखा तो उसकी सूचना वादी/ठेकेदार को दिया। वादी परशुराम यादव पुत्र फौजदार यादव निवासी ग्राम व पोस्ट सिखड़ी थाना दुलहनपुर जनपद गाजीपुर के तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 267/22 धारा 379 IPC दिनांक 02.08.22 को पंजीकृत किया गया था। जिसमें बारामदगी के आधार पर धारा 411 IPC की बढ़ोत्तरी की गयी।
आज दिनांक 10.08.22 को SI उमेश चन्द यादव मय हमराह का0 रणविजय, का0 सत्येन्द्र गुप्ता, का0 मो0 रिजवान के द्वारा जरिये मुखबिर खास की सूचना पर पटेल तिराहे पर पहुंचे कि सड़क के किनारे खड़े 02 व्यक्तियों को घेर घार कर पकड़ लिया गया। नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा गया तो एक ने अपना नाम सुशील कुमार पुत्र राममिलन ग्राम लोनहर थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकर नगर व दूसरे ने अपना नाम मुरली पुत्र राममिलन ग्राम सरखूपुर थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकर नगर बताया। जामा तलाशी ली गयी तो मुरली के पास से एक अदद एन्ड्राइड मोबाइल बरामद हुआ। भागने का कारण पूछने पर दोनों व्यक्ति बताये कि साहब हम लोग सिक्स लेन में जो काम चल रहा है उसी में काम करते हैं तथा लोहे का सामान चोरी कर फेरी वाले कबाड़ियों को बेंच देते हैं। दिनांक 01.08.22 को रात में गोरथानी के पास सिक्स लेन से हम दोनों लोगों ने लोहे का सामान चोरी किया था। जिसमें से कुछ सामान फेरी वाले कबाड़ी को बेंच दिये हैं। शेष सामान आज बेंचने के लिए ले जा रहे थे कि आप लोगों ने हम दोनों को पकड़ लिया। मौके पर बरामद माल लोहे की प्लेट 2 अदद, लोहे की पाइप 4 अदद, जैक मय प्लेट लोहे की 4 अदद, लोहे का चैनल 1 अदद कब्जा पुलिस में लिया गया। अभियुक्तों को कारण गिरफ्तारी व अपराध से अवगत कराते हुए समय करीब 12.05 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 267/22 धारा 379/411 IPC थाना अतरौलिया आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. सुशील कुमार पुत्र राममिलन ग्राम लोनहर थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकर नगर
2. मुरली पुत्र राममिलन ग्राम सरखूपुर थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकर नगर
बरामदगी –
लोहे की प्लेट 2 अदद, लोहे की पाइप 4 अदद, जैक मय प्लेट लोहे की 4 अदद, लोहे का चैनल 1 अदद
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
1. SI उमेश चन्द यादव
2. का0 रणविजय
3. का0 सत्येन्द्र गुप्ता
4. का0 मो0 रिजवान थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।