आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 02 अगस्त-- जिला पंचायत राज अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में देश भर में गरिमा मय रूप से मनाया जा रहा है। उन्होने बताया कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जाग्रत करते हुए स्वतंत्रता के सम्मान का भाव उजागर करने के उद्देश्य से दिनांक 11 अगस्त 2022 से 17 अगस्त 2022 के मध्य “हर पर तिरंगा“ कार्यक्रम मनाया जाना है।
उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत घरों, संस्थागत एवं व्यवसायिक भवनों में झण्डा फहराने का निर्धारित लक्ष्य के परिप्रेक्ष्य में झण्डे की आपूर्ति जनपद स्तर पर दिनांक 30 जुलाई 2022 तक सुक्ष्म/लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा सुनिश्चित की गयी। जनपद स्तर पर झण्डा मुख्य विकास अधिकारी महोदय को उपलब्ध कराया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा निर्दिष्ट स्थल पर झण्डा रखा जायेगा। जिलाधिकारी महोदय इसे समय से विकास खण्ड स्तर पर आवश्यकतानुसार संख्या में पहुचवाएँगे। विकास खण्ड स्तर पर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी द्वारा इन्हें प्राप्त कर समुचित स्थान पर रखा जायेगा। विकास खण्ड स्तर से ग्राम पंचायतो में इन्हें पहुंचवाने का दायित्व खण्ड विकास अधिकारी का होगा। ग्राम पंचायत में झण्डो का वितरण ग्राम पंचायत सचिवालय, स्कूल तथा कोटेदार के माध्यम से उपलब्ध हो सकें, यह जिम्मेदारी ग्राम प्रधाव व पंचायत सचिव की होगी। झण्डे की नियत तिथि 13 से 15 अगस्त 2022 तक प्रदर्शित करने तथा फहराने के लिए आवश्यक ध्वज डण्ड (फ्लैग स्टाप) की व्यवस्था परिवार/नागरिक द्वारा स्वयं की जायेगी।
इस परिपेक्ष्य में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किये जाने की प्रक्रिया में जनपद स्तर से झण्डा प्राप्त करने तथा ग्राम पंचायत के अन्दर सभी घरों को एक-एक झण्डा उपलब्ध कराये जाने हेतु विकास खण्ड स्तर पर सम्बन्धित खण्ड अधिकारी को ओवर ऑल प्रभारी अधिकारी नामित करते हुए अपेक्षा की गयी है कि अपने-अपने विकास खण्ड के कर्मचारियों/अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण से समन्वय स्थापित कर शासनादेश में वर्णित निर्देशों के अनुसार जिला पंचायत राज अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी महोदय/जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से अवश्यकतानुसार मार्ग दर्शन प्राप्त कर समस्त आवश्यक कार्यवाही समयान्तर्गत सुनिश्चित कराते हुए शासन के अपेक्षा अनुसार “हर घर तिरंगा“ कार्यक्रम का सुव्यवस्थित/सफलतापूर्वक आयोजन कराना सुनिश्चित करें।