Breaking News

वज्रपात पृथ्वी पर सबसे पुरानी देखी गई प्राकृतिक घटनाओं में से एक

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 02 अगस्त-- अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह ने बताया कि मानसून के दौरान आम जन-मानस पर कई आपदाओं का खतरा बना रहता है। हाल के वर्षों में वज्रपात एक अत्यन्त खतरनाक और प्रायः घटित होने वाली आपदाओं में से एक है। वज्रपात पृथ्वी पर सबसे पुरानी देखी गई प्राकृतिक घटनाओं में से एक है, परन्तु आम जनमानस के मध्य इसके प्रति जागरूकता का काफी अभाव है, जिसके कारण बड़ी संख्या में जनहानि एवं पशुहानि हो रही है। उन्होने कहा कि थोड़ी सी सावधानी अपना कर काफी हद तक वज्रपात से बचाव किया जा सकता है और वज्रपात से होने वाली जन-धन, पशु एवं अन्य हानि को न्यून किया जा सकता है। 
उन्होने बताया कि भारतीय उष्णदेषीय मौसम विज्ञान संस्थान, पुणे Indian Institute of Tropical Meteorology (IITM) An Autonomous Institute of the Ministry of Earth Sciences, Govt. of India के द्वारा वज्रपात/आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी देने के लिये Damini: Lightning Alert Android Mobile Based App नामक एंड्राइड मोबाइल के एप्लीकेशन बनाया गया है, जिसका उपयोग करके हम वज्रपात/आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी प्राप्त कर सकते है।
उन्होने बताया कि Damini: Lightning Alert को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें, एप्प को इन्स्टाल करें और अपने फोन का लोकेशन ऑन करें। एप्प में रजिस्टर ऑप्शन में जाकर अपना विवरण जैसे-पूरा नाम, मोबाइल नम्बर, पता, पिन कोड इत्यादि भरें। एप्प का उपयोग करने के लिए सर्च एरिया में अपने जनपद/तहसील क्षेत्र का नाम डालें और आपको 20 एवं 40 किमी0 क्षेत्रफल में आकाशीय बिजली गिरने की सूचना/चेतावनी प्राप्त हो जायेगी। उन्होने बताया कि बिजली गिरने की संभावना हरे, पीले एवं लाल रंग मे दिखायी देगी। (हरा रंग-कोई चेतावनी नहीं, पीला रंग-बिजली गिरने की संभावना, सावधान रहिये और लाल रंग-बिजली गिरने की अत्यधिक संभावना, सुरक्षित स्थान चुनिये।)
अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने कहा कि बिजली चमकने के दौरान जब बादल गरजते हैं तो सुरक्षित आश्रय के अंदर रहें। धातु के ढांचे और धातु की चादर से निर्माण किये गये आश्रय से बचें। गर्दन में झुनझुनी हो और पीछे के बाल खड़े हो तो यह संकेत दे सकते हैं कि बिजली गिरने वाली हैं। बिजली गरजने के समय यदि आप तालाबों, झीलों और अन्य जलाषयों में हैं तो तुरन्त बाहर निकलें और दुर हो जायें। यदि आप खुले मैदान/बाहरी क्षेत्र में काम कर रहे हैं और आपके पास सुरक्षित स्थान पर आश्रय लेने के लिए पर्याप्त समय नहीं है, ऐसे में एक गेंद की तरह आपने आप को एक छोटा लक्ष्य बनायें, आपका सिंर जमीन की तरफ टिका हो, अपने कानों पर हाथ रखें। बिजली से संचालित होने वाली सभी उपयोगी वस्तुओं एवं पेड़ों से दूर रहें। घर के अन्दर रहें और हो सके तो यात्रा से बचें। आंधी तुफान के दौरान दरवाजे, खिड़कियां, बरामदे और कंक्रीट के फर्श, फायरप्लेस, स्टोव, बाथटब या किसी अन्य विद्युत कंडक्टर से दूर रहें। कम्प्यूटर, लैपटॉप, गेम सिस्टम, वाशर ड्रायर, स्टोव या बिजली के आउटलेट से जुड़ी किसी भी चीज जैसे बिजली/इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग करें, क्योंकि आकाशीय विद्युत के समय घर की बिजली में वृद्धि कर सकता है। खिड़कियां और दरवाजे बंद कर दें और अपने घर के बाहर की वस्तुओं (जैसे फर्नीचर, डिब्बे आदि) को सुरक्षित रखें। सुनिश्चित करें कि बच्चे और पालतु जानवर अंदर हैं। बिजली को आकर्षित करने वाली साइकिल, मोटरसाइकिल या कृषि वाहनों से उतरें। 
उन्होने कहा कि इस दौरान बिजली/टेलीफोन के खंभों या पेड़ों के नीचे आश्रय न लें, ये बिजली को आकर्षित करते हैं। धातु की वस्तुओं का उपयोग न करें तथा बाइक, बिजली या टेलीफोन के खंभे, तार की बाड, मशीनों आदि से दूर रहें। बिजली कड़कने के समय कभी भी मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। लोहे की छड़ों वाले छाते का प्रयोग न करें। बादल के गरजने के समय स्नान न करें, बर्तन न धोएं या रूके हुए पानी के साथ कोई अन्य संपर्क न करें, ऐसा इसलिए है क्योंकि बिजली एक इमारत की नालियों और धातु की पाइप के माध्यम से यात्रा कर सकती है। ऐसी कोई भी चीज जिसमें तार लगा हो, का उपयोग न करें। तार वाले फोन और अन्य बिजली के उपकरणों का उपयोग करने से बचें, जो बिजली का संचालन कर सकते हैं, हालांकि तूफान के दौरान ताररहित फोन का उपयोग सुरक्षित है। बिजली गरजने के समय विषेष रूप से कृषि क्षेत्र में काम करने, मवेशी चराने, मछली पकड़ने और नाव चलाने व सामान्य यात्रा के लिए घर से बाहर न निकलें।
अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने निर्देश दिया कि समस्त उप जिलाधिकारी/ तहसीलदार बिजली गिरने से बचने, सुरक्षा एवं जोखिम को कम करने के लिए उक्त सुझाव से समस्त कानुनगो/लेखपाल को अवगत करायें एवं कानुनगो/लेखपाल के माध्यम से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करायें एवं दामिनी एप को डाउनलोड कराते हुए उसके उपयोग के बारे में भी व्यापक प्रचार-प्रसार करायें। 

और नया पुराने