आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 08 अगस्त-- जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत जनपद में लगभग 8 लाख घरों पर दिनांक 13 से 15 अगस्त के मध्य तिरंगा फहराने की योजना है। उन्होने बताया कि झण्डों की आधी संख्या शासन स्तर से प्राप्त होगी तथा आधे झण्डों की व्यवस्था जनपद मे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, एनजीओ आदि के सहयोग से की जायेगी।
उन्होने बताया कि सभी स्कूलों/कालेजों एवं सिविल सोसायटियों, व्यापार मण्डल सबके साथ बैठक कर उन सबसे अनुरोध किया गया है कि इस आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनायें और स्कूल के बच्चों के द्वारा, जन प्रतिनिधिगण के द्वारा मिलकर यह प्रयास रहेगा कि 13 से 15 अगस्त के मध्य जनपद के हर घर पर तिरंगा लहराये।