Breaking News

जनपद में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को सहायक यंत्र के निःशुल्क वितरण हेतु शिविर का आयोजन किया जायेगा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 08 अगस्त-- जिलाधिकारी  विशाल भारद्वाज ने बताया है कि भारत सरकार की एडिप योजना एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अन्तर्गत जनपद में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को सहायक यंत्र एवं उपकरणों के निःशुल्क वितरण पंजीकरण सह परीक्षण एवं पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में जनपद में कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु निर्धारित सुरक्षा से संबंधित गाइडलाइन के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षण/चिन्हांकन किये जाने हेतु तिथि निर्धारण कर जनपद के ब्लाक मुख्यालय पर दिनांक 16 अगस्त को विकास खण्ड कोयलसा, अहिरौला एवं अतरौलिया के लाभार्थियों हेतु विकास खण्ड कोयलसा, दिनांक 17 अगस्त को विकास खण्ड फूलपुर एवं पवई के लाभार्थियों हेतु विकास खण्ड फूलपुर, दिनांक 19 अगस्त को विकास खण्ड ठेकमा, लालगंज एवं मार्टीनगंज के लाभार्थियों हेतु विकास खण्ड ठेकमा, दिनांक 22 अगस्त को विकास खण्ड मुहम्मदपुर, रानी की सराय एवं पल्हनी के लाभार्थियों हेतु विकास खण्ड रानी की सराय, दिनांक 23 अगस्त को विकास खण्ड अजमतगढ़ एवं हरैया के लाभार्थियों हेतु विकास खण्ड हरैया, दिनांक 24 अगस्त को विकास खण्ड बिलरियागंज एवं महराजगंज के लाभार्थियों हेतु विकास खण्ड बिलरियागंज, दिनांक 25 अगस्त को विकास खण्ड मिर्जापुर एवं तहबरपुर के लाभार्थियों हेतु विकास खण्ड तहबरपुर, दिनांक 26 अगस्त को विकास खण्ड सठियांव एवं जहानागंज के लाभार्थियों हेतु विकास खण्ड जहानागंज एवं दिनांक 29 अगस्त 2022 को विकास खण्ड पल्हना, मेंहनगर एवं तरवां के लाभार्थियों हेतु विकास खण्ड तरवां में कैम्प का आयोजन किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त तिथियों में भारत सरकार की एडिप योजना एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अन्तर्गत जनपद में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को सहायक यंत्र एवं उपकरणों के निःशुल्क वितरण हेतु पात्र लाभार्थियों का परीक्षण/चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जायेगा। परीक्षण/चिन्हांकन शिविर को सुचारू रूप से संचालन हेतु उपरोक्त संबंधित खण्ड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

और नया पुराने