Breaking News

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 02 अगस्त-- जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया है कि स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगाठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम पूरे देश में गरिमामय रूप से मनाया जा रहा है। दिनांक 11 अगस्त 2022 से 17 अगस्त 2022 के मध्य हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रत्येक नागरिकों को अपने घर एवं शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी प्रतिष्ठानों पर झण्डा फहराना लक्षित है। उक्त कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार कराते हुए दिनांक 11 अगस्त 2022 से दिनांक 17 अगस्त 2022 तक स्वतंत्रता सप्ताह के रूप में मनाया जाना है। 
उक्त के क्रम में जिलाधिकारी ने समस्त कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत 11 अगस्त 2022 से 17 अगस्त 2022 तक साप्ताहिक आयोजन हेतु अपने कार्यालय एवं परिसर की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें। समस्त शासकीय कार्यालयों पर तिरंगा लाईटिंग कराना सुनिश्चित करें। समस्त शासकीय भवनों में खादी कपड़ों से बने तिरंगो से 13 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक ध्वजारोहण कराना सुनिश्चित करें। शहीद/स्वतंत्रता सेनानियों को/उनके परिवार के सदस्यों को सम्मानित करना सुनिश्चित करें। अपने विभागीय योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को सम्मानित करना सुनिश्चित करें, साथ ही यदि सम्भव हो तो सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य शासन द्वारा दिये गये निर्देश के अनुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

और नया पुराने