आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 02 अगस्त-- जिलाधिकारी महोदय द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में उपलब्ध खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कौड़िया बाजार स्थित बंगाली स्वीट हाउस से बर्फी एवं लड्डू का नमूना संग्रहित किया।
इसी प्रकार भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के निर्देशन में खाद्य तेलों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के दृष्टिगत बूढ़नपुर बाजार से गंग धारा ब्रांड कच्ची घानी एवं उपासना ब्रांड कच्ची घानी सरसों के तेल का नमूना जांच हेतु संग्रहित कर संबंधित प्रयोगशाला भेजा गया। जिसकी जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के सुसंगत प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी।
टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह, रामचंद्र एवं राम बुझावन चौहान शामिल रहे।